फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   13 accused arrested for cheating of Rs 70 crore

Gurugram News: 70 करोड़ की ठगी करने वाले 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
13 accused arrested for cheating of Rs 70 crore
गुरुग्राम पुलिस ने पांच माह में पकड़ा, आरोपियों के खिलाफ 3906 शिकायतें और 114 मामले दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। देशभर में करीब 70 करोड़ रुपयों की ठगी करने वाले 13 आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया। गुरुग्राम पुलिस अलग-अलग मामलों में पिछले पांच माह में आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से छह मोबाइल, छह सिम कार्ड, दो डेबिट कार्ड, दो चेकबुक और 10,850 रुपये की नकदी बरामद की है। सभी छह मोबाइल का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर पता चला कि इन आरोपियों के खिलाफ 3906 शिकायतें और 114 मामले दर्ज हैं।

गुरुग्राम पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को मार्च माह से अगस्त माह के दौरान पकड़ा है। ये आरोपी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन, निवेश कराकर, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने शिवराज, अभिषेक, ईनाम जाहूर, बैकुंठ गुप्ता, गोविंद सिंह, शबीर खान, शंकर कुमार, अमरेश दास, कमल, सुमित व शुभम राणा, अमरनाथ को गिरफ्तार किया। वहीं, साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने चीकू को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) प्रियांशु दीवान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिलों में कुल आठ मामले दर्ज हैं। इनमें गुरुग्राम के साइबर अपराध थाना पूर्व में एक मामला और साइबर अपराध थाना दक्षिण में छह मामले दर्ज हैं। साइबर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed