{"_id":"5d9388348ebc3e93b24e3e98","slug":"125-participated-in-gymnastic-gurgaon-news-noi4648250104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्नास्टिकि स्पर्धा में 125 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्नास्टिकि स्पर्धा में 125 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। खेल एवं युवा कार्यक्रम के तत्वावधान में बालक व बालिका वर्ग में जिला स्तरीय अंतर केंद्र जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम बड़खल व खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला ने किया। इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक अनीता भाटिया भी मौजूद रहीं।
प्रतियोगिता में फ्लोर एक्सरसाइज, रिदमिक, आर्टिस्टिक, एक्रोबेटिक्स इवेंट कराए गए। प्रतियोगिता का आयोजन बलराम कुमार जिम्नास्टिक प्रशिक्षक की देखरेख मे किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सेवानिवृत उपनिदेशक खेल विभाग अशोक सैनी ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि अंडर-15 लड़कों के वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज मे विशाल रावत प्रथम, मदन ठाकुर द्वितीय और संजय तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-17 लड़कों के फ्लोर एक्सरसाइज मुकाबले में रितिक शर्मा प्रथम, हरीओम द्वितीय तथा सुहेद अख्तर तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 लड़कों के एक्रोबेटिक्स मुकाबले मे देव कुमार दास तथा राहुल मांझी, सागर झा प्रथम रहें तथा सोबित व अमन शेखावत द्वितीय स्थान पर रहे । अडर-9 लड़कों के फ्लोर एक्सराइज मुकाबले मे मनित प्रथम, नवनीत कुमार द्वितीय तथा हर्षित तृतीय स्थान पर रहे । अंडर-11 लड़कों के फ्लोर एक्सराइज मुकाबले में आदित्य प्रथम, प्रत्यक्ष द्वितीय तथा आरव तृतीय स्थान पर रहे ।