फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12419 people got vaccinated in the district

जिले में 12419 लोगों ने लगवाया टीका

Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
12419 people got vaccinated in the district
गुरुग्राम। वैक्सीन की आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने के साथ ही शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। स्थिति यह है कि रोजाना होने वाले टीकाकरण में शासकीय केंद्रों पर निजी के मुकाबले लाभार्थियों की संख्या ज्यादा रहती है। इसी क्रम में बुधवार को शासकीय केंद्रों पर 7494 लोगों को टीका लगा, जबकि निजी केंद्रों पर 4925 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं, शासकीय केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग में 4484 लोगों ने कोरोना की पहली व 830 ने दूसरी डोज ली। इसी आयु वर्ग में निजी केंद्रों पर 3563 ने पहली व 560 ने टीके की दूसरी डोज ली। 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में कुल 2849 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से शासकीय केंद्रों पर 849 ने पहली व 1214 ने दूसरी डोज ली। वहीं, निजी केंद्रों पर 465 ने पहली व 321 ने दूसरी डोज ली। वहीं, 50 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 26 ने शासकीय केंद्रों पर पहली डोज ली जबकि 16 को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं एक स्वास्थ्यकर्मी ने निजी केंद्र पर पहली व 7 स्वास्थ्यकर्मी ने टीके की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

शूटर ने ली टीके की दूसरी डोज
जिले में बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने के लिए जाने वाले एक शूटर ने सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में टीके की दूसरी डोज लगवाई। इससे पहले सोमवार को 2 गोल्फर्स ने भी टीके की दूसरी डोज ली थी। बुधवार को 83 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया। इसमें से 28 ने शासकीय केंद्रों पर पहली व 47 ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं, निजी केंद्रों पर बुधवार को 8 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगा। बुधवार को 9416 को पहली व 3003 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 12 लाख 51 हजार 908 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed