फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   व्यवसायी की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत

व्यवसायी की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत

Mon, 03 Dec 2018 08:19 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
व्यवसायी की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत
नोट : सोनीपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो समाचार
व्यवसायी की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत
-कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, सोमवार तड़के की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पार्क व्यू पार्ट-2 सोसायटी में सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में 9वीं मंजिल से गिरकर एक व्यवसायी की मौत हो गई। जोर की आवाज सुनकर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूलरूप से सोनीपत निवासी नरेश हसीजा (47) परिवार के साथ करीब 20 सालों से सोहना रोड स्थित पार्क व्यू पार्ट-2 सोसाइटी के एफ ब्लॉक की 9वीं मंजिल पर रह रहे थे। उनका दिल्ली के द्वारका में शेयर की खरीद-फरोख्त (ट्रेडिंग) का काम है। इसके अलावा गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में उनका आईस्क्रीम स्टॉल चलता था। रविवार को वह परिवार के साथ फिल्म देखने के बाद देर रात सोए थेे। सोमवार तड़के सोसायटी के सुरक्षाकर्मी ने कुछ गिरने की तेज आवाज सुनी और इस बारे में और लोगों को सूचित किया। सेक्टर-50 थाना के उप निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया, घर से या शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि रात को व्यवसायी बालकनी में आया होगा, जहां उसका पैर फिसल गया हो। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed