{"_id":"6082d5468ebc3e8d35341ccf","slug":"12-gurugaman-city-buses-started-on-three-routes-gurgaon-news-noi578641839","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसीबीएल ने तीन रूटों पर चलाई 12 गुरुगमन सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसीबीएल ने तीन रूटों पर चलाई 12 गुरुगमन सिटी बसें
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने शुक्रवार को शहर के तीन रूटों पर गुरुगमन सिटी बस सेेवा शुरू की है। इसमें पहले रूट नंबर 221 पर 2 बसें, दूसरे रूट नंबर 112सी पर 4 औैर रूट नंबर 116सी पर 6 बसों का संचालन किया जाएगा। जोकि सुबह से लेकर शाम तक इन रूटों पर चलेंगी।
दिल्ली में लॉकडाउन लगने के बाद करोल बाग जाने वाली बसों का संचालन बंद किया गया था, वहीं अन्य कई रूटों पर सवारियां नहीं होने से बसों को कम करके इन रूटों पर चलाया गया है। रूट नंबर 221 पर रेलवे स्टेशन से राजीव चौक के मध्य बस चलेंगी, जोकि बाबा प्रकाशपुरी चौक, सेक्टर 4-7 चौक, न्यू कॉलोनी चौक, सिद्धेश्वर चौक और सोहना चौक सेे होते हुए राजीव चौैक तक आवागमन करेंगी। वहीं, रूट नंबर 112सी पर सेक्टर-56 के पास एचवीपीएन से रेलवे स्टेशन के मध्य बस चलेंगी, जिसमें यह बसें डीएलएफ फेज-1, नाथूपुर गांव, शंकर चौक, उद्योग विहार फेज-4, सेक्टर 22-23, रेेजांगला चौक, कृष्णा चौक, सेक्टर-5 सेे होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचेंगी। इसी रूट पर रेलवे स्टेशन से एचवीपीएन सेक्टर-56 तक जाएंगी।
इसमें एचवीपीएन सेे सुबह पहली बस 6.30 बजेे एवं शाम को आखिरी बस 7.20 बजे और रेलवे स्टेेशन से सुबह 7.20 बजे एवं शाम को आखिरी बस 8.45 बजे चलेगी। रूट नंबर 116सी पर मोर मार्केट सेक्टर-56 सेे द्वारका एक्सप्रेसवे दौलताबाद के मध्य बस चलेंगी। जिसमें मोर मार्केट से चलकर हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-29, सेक्टर-14, गुरुग्राम बस अड्डा से रेलवे रोड, सेक्टर 4-7, बाबा प्रकाशपुरी चौक दौलताबाद फ्लाईओवर से होते हुुए द्वारका एक्सप्रेसवे दौलताबाद गांव तक चलेगी। मोर मार्किट सैक्टर-56 से सुबह पहली बस 6 बजे एवं सायं को आखिरी बस 7.34 बजे और द्वारका एक्सप्रेसवे से सुुबह 7.05 बजे एवं सायं को 8.39 बजे आखिरी बस चलेेगी।
विज्ञापन
जीएमसीबीएल के डिपो मैनेजर अरूण शर्मा ने बताया कि किसी रूट पर सवारियों का आंकलन करके ही गुरुगमन सिटी बसों को संबंधित रूट पर संचालन शुरू किया है। अन्य रूटों पर सवारियों को लेकर सर्वेे किया जा रहा है, ताकि अन्य रूटों पर भी बसें चलाई जा सकें।