फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   12 girls accused of sexual abuse in judicial custody

बच्चियों से यौन शोषण के आरोपी पंकज को न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 08 Apr 2021 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
12 girls accused of sexual abuse in judicial custody
गुुरुग्राम। बारह बच्चियों से यौन शोषण के मामले में आरोपी पंकज गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सभी पीड़ित बच्चियों का मेडिकल कराया है। आरोपी के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने भी उसका साथ छोड़ते हुए अपना वकालतनामा वापस ले लिया है।
विज्ञापन

बच्चियों से यौन शोषण करने का आरोपी पंकज गुप्ता शहर में देवदूत फूड के नाम से संस्था चलाता है। इस संस्था की ओर से जरूरतमंदों को पांच रुपये में भोजन देने का दावा किया जाता है। पिछले दिनों एक स्कूल की शिक्षिका ने पंकज पर स्कूल की बच्चियों से संस्था में भोजन बनवाने आदि का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

वहीं, बच्चियों से 164 के बयान में उत्पीड़न के आरोप लगाए गए। बृहस्पतिवार को आरोपी पंकज गुप्ता के वकील कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि वह नाबालिग बच्चियों से होने वाले अपराध के खिलाफ न्यायालय में फरिश्ते ग्रुप संस्था की ओर से निशुल्क पैरवी करते हैं। अब जब इस केस में पीड़िता सामने आ गईं हैं तो वे इस केस से अपने आप को अलग करते हैं और पीड़ित बच्चियों के साथ खड़े हैं। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी पंकज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed