फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1187 students of eight government schools in Sohna got free school bus facility

खुशखबरी: गुरुग्राम के छात्रों को फ्री बस सेवा, इन स्कूलों में योजना लागू; सोहना से पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Wed, 17 Jul 2024 04:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 04:49 PM IST
सार

गुरुग्राम के सोहना में आठ सरकारी स्कूलों के 1187 विद्यार्थियों को स्कूली बसों की सुविधा मिली। पायलट प्रोजेक्ट में सोहना खंड के 16 स्कूलों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
1187 students of eight government schools in Sohna got free school bus facility
विद्यार्थी निशुल्क परिवहन सुरक्षा योजना के तहत बस में बैठते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्यार्थी निशुल्क परिवहन सुरक्षा योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गुरुग्राम के सोहना खंड में 16 सरकारी स्कूलों को स्कूली वाहन योजना में शामिल किया गया है। इनमें से आठ स्कूलों के 1187 छात्र-छात्राओं को योजना के तहत बसों की सुविधा मिली है। इन आठ स्कूलों में आने वाले बच्चों का रूट बनाकर बसों का संचालन किया जा रहा है। अन्य आठ स्कूलों में भी जल्द पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्कूली वाहनों की व्यवस्था कराई जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार के आदेशनुसार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थी निशुल्क परिवहन सुरक्षा योजना शुरू की गई है। योजना के तहत एक किलोमीटर या उससे ज्यादा दूरी वाले पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने हरियाणा के सभी 22 जिलों के एक-एक खंड में सरकारी स्कूलों को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। विद्यार्थी निशुल्क परिवहन सुरक्षा योजना के तहत चलने वाले वाहनों का खर्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जा रहा है। जल्द ही यह योजना सभी खंडों में लागू की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मिली सुविधा
सोहना की खंड शिक्षा अधिकारी संगीता रांगी ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दोहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हाजीपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दरबारीपुर, राजकीय प्राथमिक स्कूल गैरतपुर बास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गैरतपुर बास, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोहना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेडली लाला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कादरपुर के 1187 छात्र-छात्राओं को सुविधा मिली है।

विज्ञापन

सोहना के इन स्कूलों में योजना लागू
सोहना खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कादरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हाजीपुर, राजकीय स्कूल वाजिदपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दरबारीपुर, राजकीय प्राथमिक स्कूल गैरतपुर, राजकीय माध्यमिक स्कूल गैरतपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दोहला, राजकीय प्राथमिक स्कूल लोहटकी, राजकीय मिडिल स्कूल लोहटकी, राजकीय प्राथमिक स्कूल लाखूवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लाखूवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खेडली लाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सोहना में स्कूली वाहन योजना लागू की गई थी।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत सोहना खंड के आठ स्कूलों में स्कूली बसों की व्यवस्था की गई है। रूट मैप तैयार करके बच्चों को स्कूलों में पहुंचाया जा रहा है। अन्य आठ स्कूलों के लिए भी स्कूली वाहनों की व्यवस्था के लिए प्रक्रिया चल रही है। - मुनिराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed