फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.16 lakh rupees defrauded in the name of RTO challan

Gurugram News: आरटीओ चालान के नाम पर 1.16 लाख रुपये की ठगी

Mon, 10 Nov 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
1.16 lakh rupees defrauded in the name of RTO challan
गुरुग्राम। जालसाज ने आरटीओ चालान के नाम पर एक व्यक्ति से 1,16,988 रुपये की ठगी कर ली। जालसाज ने व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेजी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में शिकायत दी है। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर क्षेत्र में कबाड़ी का काम करता है। नौ अक्तूबर को उसके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आरटीओ चालान की एपीके लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही वह उसके मोबाइल में डाउनलोड हो गया। इसके बाद उसके दो क्रेडिट कार्ड से कई बार में 1,16,988 रुपये गए। पीड़ित ने पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने व उसके रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed