{"_id":"5c092d8fbdec2241b62884b7","slug":"11544105359-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी की याद दिलाएगा चौक पर लगा चरखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी की याद दिलाएगा चौक पर लगा चरखा
Updated Thu, 06 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
गांधी जी और चरखा
शहर में अब जल्द राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद दिलाने के लिए मुख्य दो चौक पर चरखा लगाया जाएगा। हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने चौराहे पर चरखा लगाने की मांग की है। इसके बाद से नगर निगम ने इसके लिए जगह की तलाश शुरू कर दी है।
हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की तरफ से कुछ समय पहले ही नगर निगम को शहर के दो मुख्य चौक पर चरखा लगाने की मांग करते हुए नगर निगम को पत्र लिखा गया था। इसके बाद से ही नगर निगम शहर में ऐसा चौक तलाश कर रहा है जहां लोगों का ज्यादा आवागमन हो और जगह भी चौक पर उपलब्ध हो।
बोर्ड की अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने पत्र में कहा, प्रधानमंत्री खुद खादी को बढ़ावा दे रहे हैं। चरखा खादी की पहचान है। ऐसे में किसी एक चौराहे पर प्रतीक के तौर पर चरखा लगाया जाए। वहीं नगर निगम से शहर में विभाग की ओर से खोले जा रहे आउटलेट के लिए भी जगह की मांग की है।