फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   स्मार्ट सिटी लंका जैसी नहीं, अपितु अयोध्या जैसी हो : कप्तान सिंह सोलंकी

स्मार्ट सिटी लंका जैसी नहीं, अपितु अयोध्या जैसी हो : कप्तान सिंह सोलंकी

Sun, 29 Apr 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी लंका जैसी नहीं, अपितु अयोध्या जैसी हो :  कप्तान सिंह सोलंकी
अयोध्या जैसी होनी चाहिए स्मार्ट सिटी : राज्यपाल
विज्ञापन

क्रॉसर...
- कप्तान सिंह सोलंकी बोले, जन-जन में एक दूसरे के प्रति सम्मान भाव होना चाहिए
- सेक्टर-43 में प्रस्तावित श्री राधारमण मंदिर के भूमि पूजन समारोह में की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरकार ने हरियाणा के दो शहरों फरीदाबाद और करनाल को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चुना है, लेकिन हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम को अपने पैसे से स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला किया, क्योंकि यह गुरु द्रोणाचार्य की कर्म स्थली है। स्मार्ट सिटी में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और सांसारिक सुख प्राप्ति के लिए जरूरी सभी सुविधाएं हों लेकिन आध्यात्मिकता और जीवन मूल्य का सिद्धांत सिखाने वाले संस्थान नहीं होंगे, तो यह स्मार्ट सिटी लंका जैसी हो जाएगी। यह बात हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कही। वे सेक्टर-43 में श्री राधारमण मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। करीब 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया जाने वाला यह मंदिर 108 फीट ऊंचा होगा।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी लंका जैसी नहीं अयोध्या जैसी होनी चाहिए। जहां जन जन में जीवन मूल्य के सिद्धांत, एक दूसरे के प्रति सम्मान भाव और मर्यादा हो। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वृंदावन चंद्रोदय मंदिर और इस्कॉन बंगलुरू द्वारा मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में अपना यह एक प्रमुख केंद्र बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर कहते थे कि भारत वर्ष को जानना चाहते हो तो स्वामी विवेकानंद को जानो। उसी तरह यदि आप संपूर्ण भारतवर्ष के दर्शन, परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्य को जानना चाहते हो तो हरे कृष्णा आंदोलन को जानो। इसमें प्राचीन भारत और आधुनिक भारत दोनों की संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलेगा। समाज के प्रतिकूल बुराइयों को दूर करने के लिए गुरुग्राम में इस मंदिर की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, राज्यपाल ने कंप्यूटर के माउस पर क्लिक करके राधा रमन मंदिर की वेबसाइट लांच की। मंदिर 18 से 24 महीने में बनकर तैयार होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुग्राम मंडल के आयुक्त डॉक्टर डी सुरेश ने कहा कि यह राधारमण मंदिर सोच की सीमा से भी आगे वास्तु कला का अद्भुत नमूना होगा। बहुत से आईआईटीयन और इंजीनियर, जो अपने करियर के शीर्ष पर थे और वो जनसेवा के लिए इस संस्थान के साथ जुड़ गए हैं।

सोहना के विधायक तेजपाल तंवर कहा कि हमारे देश पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही है और भारत प्राचीन समय से ही आध्यात्मिकता के क्षेत्र में दुनिया को रास्ता दिखाता रहा है। इस अवसर पर गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद, दिल्ली महिपालपुर से विधायक कर्नल देवेंद्र शेखावत, दिल्ली अंबेडकर नगर विधायक अजय दत्त, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, दक्षिणी डीसीपी अशोक बख्शी, गुरुग्राम उत्तरी एसडीएम संजीव सिंगला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed