{"_id":"5c2a5b30bdec2256db0624c9","slug":"111546279728-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय में नहीं हुआ सिटी बस डिपो का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय में नहीं हुआ सिटी बस डिपो का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तय समय में नहीं हुआ सिटी बस डिपो का निर्माण
-बसों को खड़ा करने और संचालन में हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित गुरुगमन सिटी बस डिपो का निर्माण नगर निगम की ओर से तय समय पर नहीं होने से बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। डिपो का निर्माण कार्य पूरा होने की दो बार समय बढ़ाने के बाद भी कार्य अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। निगम अधिकारियों के अनुसार कार्य देरी से शुरू होने के कारण डिपो के निर्माण में समय लग रहा है।
सेक्टर-10 स्थित डिपो पर बसों की मरम्मत से लेकर सफाई कार्य समेत कंपनी के कर्मचारियों के बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से शुरू की गई सिटी बस परियोजना के लिए नगर निगम की ओर से सेक्टर-10 में सिटी बस डिपो का निर्माण किया जा रहा है। अगस्त माह तक सिटी बस डिपो का निर्माण कार्य पूरा होना था। दिसंबर में भी डिपो पर काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है। अब निगम अधिकारी फरवरी तक डिपो पूरा करने की बात कर रहे हैं यह जीएमडीए को सौंप दिया जाएगा।
--------कृष्ण कुमार------