फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   11 new containment zones, now 27 areas sealed

11 नए कंटेनमेंट जोन, अब 27 क्षेत्र सील

Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
11 new containment zones, now 27 areas sealed
गुरुग्राम। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने दस नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। ये जोन उन्हीं क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जहां पहले ही 16 जोन बनाए गए हैं। अब शहर में कंटेनमेंट बढ़कर 26 हो गए हैं। 10 नए कंटेनमेंट जोन घाटा, तिगरा और चंद्रलोक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के तहत ही बनाए गए हैं। जिन क्षेत्रों में पाबंदी लगाई गई है, उन्हीं क्षेत्रों में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना निगरानी नोडल अधिकारी जेपी राजलीवाल ने नए मरीजों वाले स्थान चिन्हित कर उपायुक्त को कंटेनमेंट जोन बनाने की अनुशंसा की थी। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने अनुशंसा पर तत्काल संज्ञान लेते हुए यहां कंटेनमेंट जोन बनाने की अनुमति प्रदान कर दी है। शहर में 26 ऐसे क्षेत्र हो गए हैं, जिन्हें सील कर जरूरी पाबंदियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन

----
घाटा, तिगरा और चंद्रलोक में ही सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। फिलहाल नए मरीज मिलने के बाद जिन क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाने की अनुशंसा की थी, वो इन्हीं के तहत हैं। यहां जरूरी वस्तुओं के वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति है। बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रोक हैं। अधिकारिक पास के साथ ही कोई इन क्षेत्रों में आ-जा सकता है। इन क्षेत्रों में सबकी जांच की जा रही है। हर रोज विभाग की टीमें नए नमूने लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. जेपी राजलीवाल, कोरोना निगरानी नोडल अधिकारी
-------------
अब ये बने कंटेनमेंट जोन
- सेक्टर-50 के वूडस्टॉक वाटर टैंक के पास निर्वाणा कंट्री की हाफ मून स्ट्रीट
- ब्लूसम-2 का जमीनी तल
- सेक्टर-47 के मालिबु टाउन के फ्लैट नंबर 124 की पूरी लाइन
- सेक्टर-51 के ऑर्चिड आइसलैंड का प्रथम तल
- मेयफिल्ड गार्डन का ब्लॉक एन
- सेक्टर-47 के मकान के मकान नंबर 887 वाली लाइन
- मालिबु टाउन के प्रथम तल पर सीडब्ल्यू फ्लैट
- निर्वाणा कंट्री के टॉवर-10 का साउथ क्लोज
- यूनिटेक फेरिस्को के टॉवर -4, सुशांत लोक-3 का ब्लॉक सी
- सेक्टर 109 की कोस्कॉन सोसाइटी का एटीएस टॉवर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed