{"_id":"6ab6cb321dcd5d342d004819","slug":"11-kv-power-network-in-badshahpur-to-be-strengthened-work-to-begin-soon-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102231-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बादशाहपुर में मजबूत होगा 11 केवी बिजली नेटवर्क, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बादशाहपुर में मजबूत होगा 11 केवी बिजली नेटवर्क, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन
डीएचबीवीएन ने 113.46 करोड़ रुपये का टेंडर किया जारी
आरडीएसएस योजना के तहत शहरी और औद्योगिक फीडरों का सुधरेगा वितरण ढांचा
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। क्षेत्र में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द बड़े स्तर पर काम शुरू किया जाएगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से बादशाहपुर सब-डिविजन के शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों में 11 केवी बिजली नेटवर्क को मजबूत करने के लिए करीब 113.46 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद धरातल पर काम शुरू करने की तैयारी है।
डीएचबीवीएन के गुरुग्राम सर्कल-2 की ओर से यह कार्य केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत कराया जाना है। विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी किया है। इसकी अनुमानित लागत करीब 113.46 करोड़ रुपये है, जबकि टेंडर में करीब 2.27 करोड़ रुपये की ईएमडी निर्धारित की गई थी।
विभाग ने 30 अप्रैल को टेंडर जारी किया था। इसके लिए बोली जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून निर्धारित की गई थी, जबकि 16 जून को तकनीकी बोलियां खोली गईं। अब आगामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कार्य को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
योजना के तहत बादशाहपुर सब-डिविजन के अर्बन और इंडस्ट्रियल 11 केवी फीडरों से जुड़े डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित और मजबूत किया जाएगा। इससे क्षेत्र में बढ़ते बिजली लोड के अनुरूप वितरण व्यवस्था की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बादशाहपुर और आसपास तेजी से विकसित हो रहे आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में करोड़ों रुपये की इस परियोजना से मौजूदा बिजली वितरण नेटवर्क को मजबूती मिलने के साथ उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।