फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   103rd Regional Committee meeting of Employees Provident Fund Organization Haryana concluded

Gurugram News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन हरियाणा की 103वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक संपन्न

Sat, 16 Aug 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
103rd Regional Committee meeting of Employees Provident Fund Organization Haryana concluded
ईपीएफओ, नियोक्ता व कर्मचारी प्रतिनिधियों ने सामाजिक सुरक्षा उपायों पर की गहन चर्चा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) हरियाणा की 103वीं क्षेत्रीय समिति की बैठक क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित इस बैठक में सीबीटी सदस्यों आशीष मोहन विग और हितेंद्र मेहता सहित नियोक्ता व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (मुख्यालय) मृदुला घई द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के आउटरीच कार्यक्रम, दावों की सेवा वितरण प्रणाली, पेंशन ऑन हायर वेजेस, कार्मिक की कमी, ठेकेदार अनुपालन, बकाया राशि की वसूली और प्रतिष्ठानों के कवरेज जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सभी प्रतिभागियों ने ईपीएफओ की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुचारू बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय को आवश्यक बताया। बैठक में यह भी रेखांकित किया गया कि सामाजिक सुरक्षा उपायों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकारी अधिकारियों, नियोक्ताओं और कर्मचारी संगठनों की त्रिपक्षीय साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (मुख्यालय) मृदुला घई ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की क्षेत्रीय समिति प्रमुख हितधारकों - सरकारी अधिकारियों, नियोक्ताओं और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक त्रिपक्षीय निकाय के रूप में, यह संवाद, परामर्श और निर्णय लेने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है, ताकि सामाजिक सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सदस्यों में नियोक्ता के प्रतिनिधि विवेक दत्ता कर्मचारी प्रतिनिधियों में वेद प्रकाश सैनी, बेचू गिरी, जय प्रकाश कौशिक, एस.डी. त्यागी और जंग बहादुर यादव शामिल रहे। साथ ही क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I विनीत गुप्ता, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, जोनल कार्यालय, फरीदाबाद से मनोज यादव, हरियाणा जोन के 06 क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रभारी अधिकारी नामतः क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I गुरुग्राम (पूर्व) ए. कुमार, गुरुग्राम (मध्य) नीलेन्दु मिश्रा, गुरुग्राम (पश्चिम) प्रमोद सिंह, करनाल से रणवीर कुमार सिंह, रोहतक से अनूप कटियार और फरीदाबाद से निशा ओवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed