फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.02 lakhs cheated on the pretext of refunding mobile recharge balance

Gurugram News: मोबाइल रिचार्ज का बैलेंस वापस करने का झांसा देकर 1.02 लाख ठगे

Thu, 04 Sep 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
1.02 lakhs cheated on the pretext of refunding mobile recharge balance
जालसाज ने मोबाइल को हैक करके ठगी को दिया अंजाम
विज्ञापन

सिम कार्ड निकालने के बाद ही कट पाई कॉल

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाज ने मोबाइल रिचार्ज का बैलेंस रिफंड होने की बात कहकर एक युवक के बैंक खाते से 1.02 लाख रुपये निकाल लिए। जालसाज ने मोबाइल को हैक करके रुपये निकालने की वारदात को अंजाम दिया। युवक द्वारा सिम निकालने के बाद ही कॉल कट पाई थी। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज कराया है।

मुल्लाहेड़ा सेक्टर-22ए निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 27 अगस्त को एयरटेल एप से अपना मोबाइल नंबर रिचार्ज किया था। रिचार्ज दो बार में असफल रहा। इसके बाद 1 सितंबर को उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले कहा कि वह रिचार्ज के रुपये रिफंड कर रहा है, आप अपना बैलेंस देख लें। जब उसने अपना बैलेंस जांचा तो मोबाइल हैंग हो गया और उसके बैंक खाते से 1.02 लाख रुपये कट गए। उसने कॉल काटने का प्रयास किया तो कॉल नहीं कट पाई। इसके बाद अपने मोबाइल से सिम कार्ड निकाला तो कॉल कट सकी। इसके बाद प्रदीप कुमार ने अपना खाता बंद कराया और 1930 पर कॉल करके अपने साथ ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed