फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   उपभोक्ता से वसूले गए जुर्माने के 3.25 लाख रुपये वापस करे बिजली निगम

उपभोक्ता से वसूले गए जुर्माने के 3.25 लाख रुपये वापस करे बिजली निगम

Sun, 24 Feb 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता से वसूले गए जुर्माने के 3.25 लाख रुपये वापस करे बिजली निगम
अदालत ने जुर्माने के 3.25 लाख रुपये लौटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

गुरुग्राम। उपभोक्ता पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाकर 3.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूलने के मामले में अदालत ने बिजली निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई है। इतना ही नहीं, अदालत ने दो महीने में जुर्माने के तौर पर वसूली गई राशि उपभोक्ता को वापस करने के आदेश दिए। इस अवधि के दौरान रुपये वापस न करने पर निगम को 6 फीसदी ब्याज देना होगा। सिविल जज अंतरप्रीत सिंह की अदालत ने बिजली निगम के खिलाफ यह आदेश दिए। अधिवक्ता क्षितिज मेहता ने बताया कि चक्करपुर निवासी राजेंद्र के घर बिजली निगम ने 15 अक्तूबर 2016 को छापेमारी की थी। निगम ने लूप कनेक्शन किए जाने का आरोप लगाते हुए राजेंद्र पर करीब 3.25 लाख रुपये जुर्माना लगाया था। उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन कटने के डर से जुर्माना भरते हुए अदालत में यह याचिका दायर की थी। जिस पर अदालत ने यह फैसला दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed