{"_id":"5c2ba6f9bdec2257235e6e3d","slug":"101546364665-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी रोड पर हुड़दंगियों को भगाने के लिए पुलिस ने भाजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी रोड पर हुड़दंगियों को भगाने के लिए पुलिस ने भाजी लाठियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी रोड पर हुड़दंगियों को भगाने के लिए पुलिस ने भाजी लाठियां
सहारा मॉल में प्रवेश करने के लिए आईडी प्रूफ की जांच को लेकर सुरक्षाकर्मियों से भिड़े युवक
सेक्टर-29 मार्केट में हुईं कई मारपीट की घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। वर्ष 2018 को अलविदा करने और नए साल का स्वागत करने के लिए रात भर जश्न का माहौल रहा। पब-बार सहित होटलों में रात भर लोगों ने जाम छलकाए। इस बार एमजी रोड पर जश्न फीका रहा जबकि सेक्टर-29 मार्केट सहित साइबर हब, गोल्फ कोर्स रोड व सोहना रोड पर जश्न मनाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। एमजी रोड पर हुड़दंगियों को भगाने के लिए पुलिस को हल्का फुल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि चंद मिनटों में ही मामला शांत हो गया। सहारा मॉल व सेक्टर-29 मार्केट में चार मारपीट की 4 घटनाएं हुई। इसमें किसी भी व्यक्ति के शिकायत न देने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
एमजी रोड सहित साइबर हब, सेक्टर-29, सेक्टर-56 सहित अन्य स्थानों पर जश्न का माहौल था। वर्ष 2017 की तुलना में एमजी रोड पर इस वर्ष जश्न के लिए करीब 25 फीसदी ही भीड़ रही। पिछले वर्ष महिलाओं के साथ हुई अभद्रता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस की अधिक उपस्थिति के कारण इस बार महिलाओं के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। सहारा मॉल में प्रवेश के लिए इस बार कोई आईडी प्रूफ की जांच नहीं की जा रही थी। रात करीब 11 बजे सुरक्षा जांच के दौरान कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों से उलझ गए, जिन्हें पुलिस ने मौके से भगा दिया।
ये हुई घटनाएं
सहारा मॉल में छिटपुट तीन घटनाएं हुई। इसमें दो घटनाओं में दो युवकों ने आपस में एक दूसरे के सिर प पेट पर बीयर की बोतल फोड़ दी। दोनों में मारपीट भी हुई जिसमें एक युवक के दांत भी टूट गए। खून से लथपथ दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई। इसके अलावा एक नशे में धुत युवक ने फायर फाइटिंग सिस्टम का शीशा तोड़ दिया। जिसके कारण मॉल में अफरातफरी का माहौल बन गया। आरोपी युवक को तुरंत ही काबू कर लिया गया था। इस संबंध में किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी जिसके कारण मामला दर्ज नहीं हो सका। इसके अलावा सेक्टर-29 में नशे में धुत फरीदाबाद के तहसीलदार के बेटे ने भी हुड़दंग किया। आरोप है कि नशे में धुत युवक अपनी प्रेमिका के साथ आया था जिसने एक पुलिसकर्मी पर डंडा मारने का आरोप लगाते हुए हुड़दंग किया। इस मामले में भी किसी ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
गरीबों को बांटे कंबल
एक तरफ जहां नए साल का जश्न मनाने के लिए पब व बार में जाम छलका रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने नए साल का स्वागत गरीबों को गर्म कपड़े वितरित करके दिया। सांई सेवा फाउंडेशन व डेरा सच्चा सौदा की तरफ से शहरवासियों को गर्म कपड़े वितरित किए गए। सड़क पर ठंड में सो रहे लोगों को कंबल वितरित किए गए। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों को भी गर्म कपड़े व कंबल दिए गए।
बयान-
शहर में शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का जश्न मनाया गया। इसे देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया था, जिसके कारण इस बार शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुए।
- सुभाष बोकन, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम