{"_id":"644c19a15d7bd960390cd7f4","slug":"10000-wanted-prize-was-also-arrested-in-four-states-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4218-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चार राज्यों में वांछित 10 हजार का इनामी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चार राज्यों में वांछित 10 हजार का इनामी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
तीन दर्जन आपराधिक मामले हैं दर्ज, इकराम गैंग का है मुख्य सदस्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। साइबर ठगों के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान अपराध शाखा तावडू पुलिस को भी एक बड़ी कामयाबी मिली। इकराम गैंग के मुख्य सदस्य साबिर उर्फ भुत्तू पुत्र अब्दुल रहमान को एक अवैध तमंचा व एक रौंद सहित जैवंत गांव से गिरफ्तार किया है। साथ ही 6 साइबर ठगी गिरोह के सदस्यों को भी साबिर के साथ गिरफ्तार किया गया है।
साबिर पर हरियाणा उत्तर प्रदेश, राजस्थान के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक लूट, डकैती, चोरी, साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं। साबिर चार राज्यों का मोस्ट वांटेड 10 हजार का इनामी आरोपी है। पुलिस साबिर की गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मानकर चल रही है। इकराम गैंग के अन्य चार सदस्यों को मेवात पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुन्हाना के डीएसपी शमशेर सिंह और अपराध शाखा तावडू प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिद्दू ने बताया कि मेवात सहित अन्य राज्यों की पुलिस को काफी समय से साबिर की तलाश थी। साबिर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में करीब 20, राजस्थान के विभिन्न थानों में 10 और हरियाणा के रेवाड़ी, पानीपत, नूंह सहित अन्य थानों के करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं।