{"_id":"64e3c25e07cf6d0ef6010e34","slug":"100-viral-victims-reaching-civil-hospital-daily-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-12742-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 100 वायरल पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 100 वायरल पीड़ित
विज्ञापन
जांच बढ़ाने के दिए निर्देश, ज्यादातर को बुखार, बदन दर्द और लाल चकते के साथ खुजली की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में वायरल पीड़ितों की संख्या दोगुना हो गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए जांच बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिनों अस्पताल में औसतन 100 वायरल पीड़ित जांच के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें ज्यादातर को बुखार, बदन दर्द और लाल चकत्ते के साथ खुजली की शिकायत है। बुखार पीड़ित प्रत्येक ओपीडी मरीज की डेंगू जांच के साथ ही अन्य संदिग्ध मामलों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इधर, सोमवार को ही जिला नागरिक अस्पताल में 106 मामलों की जांच की गई। इसमें से दो मामले डेंगू पीड़ित मिले। जिले में अब तक 60 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से 12 मामले नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि इस समय घरों में कूलर की नियमित सफाई करें। डेंगू के लक्षण, बचाव की जानकारी रखें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है। यह स्थिर और साफ पानी में पनपता है। जिला उपायुक्त ने कहा कि तेज बुखार, बदन, सिर दर्द, जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे और चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से रक्त स्राव पर नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
--
किचन गार्डन में मच्छर पनपने से भी फैल रहा डेंगू
सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग किचन गार्डन की सफाई रखें। घर पर बने किचन गार्डन की सफाई नहीं रखने वाले लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। गमलों की नियमित सफाई रखें। इन दिनों बरसात का मौसम है ऐसे में पौधों में जरूरत अनुसार ही पानी डालें।
विज्ञापन
--
निजी अस्पताल में 600 रुपये में ही होगी डेंगू जांच
डॉ. यादव ने बताया कि जिले के सभी निजी अस्पतालों और लैब में डेंगू और चिकनगुनिया की जांच के लिए 600 रुपये की दर निर्धारित की गई है। चिकनगुनिया के आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 1000 रुपये से अधिक नहीं वसूल सकते।