{"_id":"6456902e72efad1f5c0807f6","slug":"100-people-took-advantage-of-parivar-utthan-mela-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4749-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: परिवार उत्थान मेले का 100 लोगों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: परिवार उत्थान मेले का 100 लोगों ने उठाया लाभ
विज्ञापन
पंचायत स्तर से 191 और नगर परिषद से 102 लाभार्थियों की सूची सरकार की ओर से भेजी गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। आर्थिक तंगी में गुजारा कर रहे लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कस्बे के देवीलाल स्टेडियम में मुख्य मंत्री परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया गया। इसमें 100 लाभार्थियों ने योजना का लाभ उठाया। पंचायत स्तर से 191 और नगर परिषद से 102 लाभार्थियों की सूची सरकार की ओर से भेजी गई थी।
जिले में एक मई से चौथे चरण के मेलों का आयोजन किया जा रहा है। योजना के तहत अंतिम मेला शनिवार को सोहना के देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया गया। सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह ने कहा कि मेले में आने वाले पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजना का लाभ देकर उनके जीवन स्तर व उनके आय के स्रोत बढ़ाने में मदद की जा रही है। इस दौरान उन्होंने आसपास के क्षेत्र से आये विभिन्न लाभार्थियों से मेले में दी जा रही जानकारियों का भी फीडबैक लिया।
एसडीएम ने बताया कि मेले में कुल 18 विभागों सहित विभिन्न बैंकों और विभागों के अलग अलग काउंटर लगाए गए थे। सभी विभागों की योजनाएं नाम सहित दर्शाई गई। मेले में जिला समाज कल्याण अधिकारी जितेंद्र ढिल्लों, बीडीपीओ परमिंदर सिंह, एलडीएम अशोक कुमार जुलाहा, सीएमजीजीए हिया बनर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेले के दौरान आंधी तूफान से अव्यवस्था फैली
मेले के दौरान आंधी तूफान से व्यवधान पैदा हुआ। थोड़ी देर के लिए अव्यवस्था फैल गई। टेंट के पाइप तक गिर गए। कस्बे के कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि आंधी तूफान के बाद यहां पर मौजूद अधिकारियों ने अपने सिस्टम समेट लिए और आयोजन औपचारिकता बन कर रह गया। कांग्रेस किसान सेल के जिला अध्यक्ष सतबीर खटाना ने कहा कि दोपहर 12.30 बजे आंधी तूफान के आते ही सभी विभाग के अधिकारी अपने अपने लैपटाॅप और सिस्टम उठाकर चलते बने। यह आयोजन सरकार का दिखावा मात्र है। किसी को इस मेले के आयोजन की जानकारी नहीं दी गई। प्रशासन की ओर से एक दिन पहले मुनादी कराई जानी चाहिए थी।