{"_id":"6990c5a8e6e6db98b805c919","slug":"10-tola-gold-jewellery-stolen-from-home-case-registered-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79789-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर से सोने के 10 तोले के आभूषण चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर से सोने के 10 तोले के आभूषण चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
महिला ने घरेलू सहायिका पर लगाया चोरी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-पांच स्थित वेस्टेंड सोसाइटी में एक घर से सोने के 10 तोले के आभूषण चोरी हो गए। महिला ने घरेलू सहायिका पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वेस्टेंड हाइट्स सोसाइटी निवासी भावना सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बीते सवा महीने में गोल्ड शूक से 50 ग्राम का सोने का बिस्कुट 24 कैरेट, 22 कैरेट में 43 ग्राम सोने का आभूषण और छह ग्राम के कानों के झुमके खरीदे थे। इन सभी को घर की अलमारी में रखा हुआ था। मंगलवार को वह सोने को बैंक के लॉकर में रखने के लिए अलमारी खोली तो सामान नहीं मिला। उन्होंने परिवार के सदस्यों से इसके बारे में पूछा तो किसी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में घरेलू सहायिका पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आठ फरवरी को ही उनके यहां काम करने वाली सहायिका समस्या बताकर अचानक से गांव चली गई थी। जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। घरेलू सहायिका से पुलिस टीम ने संपर्क कर लिया है।