फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 thousand Corona patient in Gurugram

गुरुग्राम में 10 हजार के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या

Fri, 14 Aug 2020 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
10 thousand Corona patient in Gurugram
गुरुग्राम 10 हजार कोरोना मरीजों वाला प्रदेश में दूसरा जिला
विज्ञापन

: बृहस्पतिवार को 78 नए केस के साथ 5 अंकों में पहुंची संक्रमितों की संख्या
: लगातार तीसरे दिन भी एक रोगी की मौत, 45 स्वस्थ होकर घर लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। 78 नए केस के साथ बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 10016 पहुंच गई। प्रदेश में फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम दूसरा ऐसा जिला है जहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं राहत की बात यह है कि नए कोरोना मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है।
बृहस्पतिवार को 45 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, लगातार तीसरे दिन संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई है। अब तक जिले में 128 मरीज दम तोड़ चुके हैं। बृहस्पतिवार को सामने आए कई मरीजों को होम आइसोलेट करने के साथ ही गंभीर मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। व्यापक तौर पर कोविड-19 जांच अभियान चल रहा है, जिससे तेजी से मरीजों की पहचान की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। अब तक 92 फीसदी मरीज (9182) स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी एक हजार से नीचे आ गई है। 706 सक्रिय मरीजों में से 577 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 129 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हालांकि, जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, वहीं, 81 मरीजों का इलाज जिला कोविड हेल्थ सेंटर में किया जा रहा है। 31 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन

अब तक 1.30 लाख जांच
बृहस्पतिवार को जिले में 1803 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। इसमें से 1322 नमूने जांच के लिए शासकीय लैब में और 481 निजी लैब में भेजे गए हैं। अब तक जिले में 130878 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 119059 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed