फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 shooters of gangster Bishnoi and Brar gang arrested

Gurugram News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शूटर गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
10 shooters of gangster Bishnoi and Brar gang arrested
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन


आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी, चार पिस्टल, 28 कारतूस और दो गाड़ियां बरामद
फिल्मी स्टाइल में अगवा करने के लिए पुलिस की वर्दी, बेल्ट और जूते लेकर आए थे

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नेेई और गोल्डी बराड़ गिरोह के 10 शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भिवानी निवासी जोगिंदर, प्रिंस, ईश्वर वालिया, झुंझनू (राजस्थान) निवासी राकेश कुमार,भरत और धर्मेंद्र, हिसार निवासी संदीप, दीपक, मोगा (पंजाब) निवासी हरजोत सिंह और पटियाला के सिंद्रपाल के रूप में हुई है। आरोपी फिल्मी स्टाइल में वारदात को अंजाम देने के लिए पुलिस की वर्दी, बेल्ट और जूते लेकर आए थे। सात आरोपियों को भोंडसी थाना और तीन आरोपियों को सदर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी, चार पिस्टल, 28 कारतूस और दो गाड़ियां बरामद हुई हैं।
एसीपी वरुण दहिया के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि वह विदेश में बैठे गोल्डी बराड़, रोहित गोदरा और वीरू के इशारों पर वारदात करते हैं। उन्हें गुरुग्राम में एक बड़े व्यक्ति को अगवा कर करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलनी थी। फिल्मी स्टाइल में वारदात करने के लिए पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करना था। वारदात से पहले ही गुरुग्राम की अपराध शाखा ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के हरियाणा में विभिन्न जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

अपहरण और फिरौती की वारदात जोगिंदर की देखरेख में होनी थी। जोगिंदर पर 15 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पता चला है कि जोगिंदर की लॉरेंस बिश्नोई से पटियाला जेल में मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही वह उसके संपर्क में था। गिरफ्तार पांच आरोपी 25 साल से कम उम्र के हैं, जबकि पांच आरोपी पहले से ही संगीन मामलों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed