फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 services of HSVP available on digital platform

Gurugram News: एचएसवीपी की 10 सेवाएं डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध

Fri, 16 Jun 2023 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
10 services of HSVP available on digital platform
कर्मचारियों के पटलों से अब एचएसवीपी का काम पोर्टल पर पहुंचा
विज्ञापन

दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने किया था औपचारिक शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर काम शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। व्यवस्था को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के मकसद से प्रदेश सरकार ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की 10 सेवाओं को फेस लेस कर उसे डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध करा दिया है। दो दिन पहले मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ करने के बाद अब स्थानीय स्तर पर भी इस पर काम शुरू हो गया है।
इन सेवाओं में स्थानांतरण अनुमति पत्र, नो डयूज प्रमाण पत्र, गैर-भार प्रमाण पत्र, इंडिपेंडेंट तल-स्थानांतरण अनुमति पत्र, मोर्टगेज अनुमति पत्र, इंडिपेंडेंट तल पुनर्आवंटन पत्र, डी-मोर्टगेज अनुमति पत्र, स्थानांतरण अनुमति रद्द करना, आवंटन पत्र (ई-नीलामी) और पुनः आवंटन पत्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इन सेवाओं से डिजिटल सशक्तिकरण व नागरिकों सुविधाओं की दिशा में प्राधिकरण का एक और कदम बढ़ा है। ऑनलाइन प्लेटफार्म से नागरिक आसानी से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं और अपनी सुविधानुसार सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। अगले कुछ दिनों में एक वैन भी लोगों को जागरूक करने के लिए लगाई जाएगी। यह वैन प्राधिकरण के हर सेक्टर में जाकर लोगों को प्राधिकरण द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी देगी और जागरूक करने का काम करेगी।
विज्ञापन


---
प्राधिकरण का मकसद प्रौद्योगिकी के माध्यम से पारदर्शी व नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करना करना है। प्राधिकरण सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब व्यक्तिगत रूप से एस्टेट कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। लोग कहीं से भी सेवा लाभ उठा सकते हैं।- विकास ढांडा, संपदा अधिकारी, प्रथम, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन



केवल जटिल मामलों में ही कार्यालय आने की जरूरत

छह साल पहले तक संपत्ति से मोबाइल नंबर अटैच नहीं होता था। अब संपत्ति के साथ मोबाइल नंबर अटैच होता है। सरकारी सेवा के एक पूर्व अधिकारी का मोबाइल सात साल पहले चोरी हुआ था। यही नंबर संपत्ति से अटैच था। वह इस नंबर को बदलवाने के लिए विभाग आ रहे हैं। ऐेसे ही अन्य मामलों में आवेदक को विभाग तक आने की जरूरत होगी। अन्य सभी दैनिक औपचारिकताओं के मामले डिजिटल प्लेटफार्म पर आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed