फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   10 lac rupees fraud

कुर्क जमीन की बिक्री की एवज में 10 लाख की ठगी

Sat, 03 Oct 2020 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
10 lac rupees fraud
गुरुग्राम। कुर्क जमीन की बिक्री के एवज में युवक से 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर फर्रूखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्रूखनगर के वार्ड-11 निवासी भगवान दास ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया कि उन्होंने फर्रूखनगर के ही वार्ड-6 निवासी महावीर सिंह से मई 2019 में 82 लाख 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से 6 कनाल 7 मरला जमीन लेने की बात की थी।,
विज्ञापन

लिखित शिकायत के मुताबिक, सौदे के दौरान महावीर सिंह ने अपनी जमीन पर किसी भी तरह का विवाद नहीं बताया था। इस पर भरोसा करते हुए भगवान दास ने दो बार में दस लाख रुपये महावीर सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बातचीत के मुताबिक 15 जनवरी, 2020 को रजिस्ट्री होनी थी और रजिस्ट्री के समय बाकी रुपये देने थे, लेकिन उसी दौरान कहीं से पता चला कि अतिरिक्त जिला एक सत्र न्यायाधीश गुरुग्राम की अदालत में महावीर सिंह की जमीन को लेकर एक मामला चल रहा है और कोर्ट ने उसकी जमीन कुर्क कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी महावीर और उसके बेटे रोहताश ने यह बात पीड़ित से छुपाई और फर्जी जमाबंदी दिखाकर दस लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बारे में पता चलने पर महावीर को रुपये लौटाने के लिए कहा लेकिन वह रुपये देने में आनाकानी करता रहा। कई बार आनाकानी के बावजूद उसने रुपये नहीं लौटाए। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed