फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   1.62 lakh withdrawn by changing the card in ATM booth

एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर 1.62 लाख निकाले

Thu, 16 Dec 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
1.62 lakh withdrawn by changing the card in ATM booth
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र निवासी एक निजी कंपनी कर्मी के खाते से शातिर ठगों ने 1.62 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित एटीएम बूथ से रुपये निकालने गया था। रुपये निकालने के दौरान बातों में फंसाकर शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल पर मेसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने सेक्टर-37 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अरुण शुक्ल मोहम्मदपुर झाड़सा में रहते हैं। वह मानेसर की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे वह एटीएम से रुपये निकालने गए थे। तभी पीछे से दो युवक और अंदर आ गए। उनका आरोप है कि जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रोसेस शुरू किया तो एक युवक ने उनके स्क्रीन पर हाथ मार दिया। तभी दूसरे युवक ने मशीन में लगा कार्ड निकालकर दूसरा कार्ड लगा दिया। इसके बाद उन्होंने कई बार पासवर्ड डाला लेकिन कार्ड नहीं चला। पासवर्ड बार-बार गलत बता रहा था। उनमें से एक युवक ने बोला कि तीन चार बार गलत पासवर्ड डालने के चलते ब्लॉक हो गया है। इसके बाद वह अपने घर चले गए। तभी उनके मोबाइल पर एक लाख 25 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। इसके बाद 37 हजार रुपये निकलने का एक और मेसेज आया। उन्होंने अपना कार्ड देखा तो वह किसी और का था। पीड़ित ने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद थाने में शिकायत दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे घुमाती रही। काफी मिन्नत के बाद उसकी रिपोर्ट लिखी गई। जांच अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed