{"_id":"622b87a4b96e591d9937b2fa","slug":"1-25-crore-cheated-on-the-pretext-of-withdrawing-policy-money-gurgaon-news-noi636846991","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिसी के रुपये निकलवाने का झांसा देकर 1.25 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिसी के रुपये निकलवाने का झांसा देकर 1.25 करोड़ ठगे
विज्ञापन
गुरुग्राम। वेस्ट राजीव नगर निवासी दिल्ली जल बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारी से बीमा पॉलिसी के रुपये निकलवाने के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित ने जमीन बेचकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर रुपये दिए थे। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 14 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, ईश्वर सिंह वेस्ट राजीव नगर गुरुग्राम के रहने वाले हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनके और बेटे के नाम से उन्होंने कई पॉलिसी ली हुई थीं। आरोप है कि 2016 में उनके पास तीन नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि वह इंश्योरेंस फंड डिपार्टमेंट से बोल रहा है। उनकी सभी पॉलिसी का फंड एक जगह एकत्र हो गया है।
पॉलिसी का रुपये लेने के लिए उन्हें इस पर बन रहे टैक्स को जमा करना होगा। इसके बाद फंड रिलीज किया जाएगा। ठगों ने आरबीआई के नकली दस्तावेज भी उन्हें भेेजे। 2016 से अब तक कई बार में उनसे अपने खाते में करीब सवा करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने जमीन बेचकर और रिश्तेदारों से रुपये लेकर दिए। पीड़ित ने बताया कि अभी भी आरोपी उनके पास कॉल कर और रुपये की डिमांड कर रहे हैं। पीड़ित ने नंबरों को आधार पर बृहस्पतिवार को सेक्टर 14 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि खातों और नंबरों की जांच की जा रही है।
व्हाट्सएप पर भेजे थे फर्जी चेक के फोटो
पीड़ित के भतीजे ने बताया कि ठगों ने कहा कि सभी पॉलिसी मिलाकर करीब नौ करोड़ रुपये की हुई हैं। विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने एक बार तीन करोड़ रुपये और दूसरी बार नौ करोड़ रुपये के चेक की फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर भेजी थी। रुपये को रिलीज कराने के नाम पर टैक्स बताकर रुपये लेते रहे।