{"_id":"2c485fe1e2068e4e15439135e79feca7","slug":"gurgaon-will-have-a-day-with-spring","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति के साथ रोमांच का संगम 'ए डे विद स्प्रिंग' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति के साथ रोमांच का संगम 'ए डे विद स्प्रिंग'
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में अब प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर का मजा एक साथ उठाया जा सकेगा। इसके लिए नगर निगम कादरपुर में स्पेशल साइट विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
उसे ‘ए डे विद स्प्रिंग’ नाम दिया गया है। उम्मीद है कि इस साल के अंत यह काम पूरा हो जाएगा। शहर में पर्यटन की अपार संभावनाओं के बीच नगर निगम यहां अलग-अलग तरह के पर्यटन केंद्र विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वापस लौट आए योगेंद्र यादव
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर पर 500 एकड़ में फैले बायोडायवर्सिटी पार्क में सिंगापुर के जंगल सफारी की तर्ज पर विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र विकसित करने की योजना के बाद कादरपुर में भी अपनी तरह का एक अलग पर्यटन केंद्र बनाने पर काम शुरू किया गया है।
योजना के अनुसार यहां लोगों को प्राकृतिक सुकून देने के साथ ही रोमांच का भी मजा दिया जाएगा। इसके लिए निगम ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़ें: AAP का यह फेकबुक अभियान देखा आपने?
निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार के अनुसार यह शहर देश-विदेश के लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ऐसे में लोगों को मनोरंजन के बेहतर साधन उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कादरपुर को गुड़गांव की जन्नत कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसीलिए यहां के लिए यह योजना बनाई गई है।
कैसा होगा पर्यटन केंद्र
निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार के अनुसार कादरपुर में अरावली पर्वत शृंखला के 20 किलोमीटर दायरे में साइकिलिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा पैरा ग्लाइडिंग, हॉट बैलून, क्लाइंबिंग, वाटर राफ्टिंग के साथ कैंपिंग साइट बनाई जाएंगी। यहां प्राकृतिक सौंदर्य की अपनी छटा है। साइट को पूर्णतया इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। यहां डीजल या पेट्रोल वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा। इस साइट के नाम के बारे में उन्होंने कहा कि इंसान सबसे अधिक चुस्त और प्रसन्न वसंत ऋतु में रहता है। यहां किसी भी मौसम में ऐसा ही महसूस किया जा सकेगा।