फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon ready to face any water problem this summers

इस गर्मी नहीं होगी पानी की किल्लत

Thu, 03 Apr 2014 07:07 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 03 Apr 2014 07:07 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon ready to face any water problem this summers

गुड़गांव में इस बार गर्मियों में पानी की दिक्कत कम करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


नगर निगम ने शहरी इलाके में प्रतिदिन 16 एमजीडी पानी आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है। फिलहाल 14 से 15 एमजीडी तक आपूर्ति किया जाता है।

नगर निगम के शहरी इलाके में 150 से अधिक कॉलोनियां हैं। इनमें पांच लाख से अधिक की आबादी है। फिलहाल निगम प्रति व्यक्ति 120 लीटर पानी प्रतिदिन के हिसाब से मुहैया करा रहा है। गर्मियों में चूंकि पानी की अधिक खपत होती है, लिहाजा 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति देने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गुड़गांव में नॉर्थ ईस्ट के लोगों के साथ मारपीट


निगम के एक्सईएन (वाटर सप्लाई) प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी 15 एमजीडी तक पानी दिया जा रहा है। इनमें से 13 एमजीडी पानी हुडा से लिया जाता है, बाकी पानी ट्यूबवेल से निकाला जाता है।
विज्ञापन


अब ट्यूबवेल से पानी निकालने की क्षमता बढ़ाई जाएगी। शहरी इलाके में निगम ने 92 ट्यूबवेल हैं। भीमगढ़ खेड़ी और अशोक विहार में और एक-एक बूस्टर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आज बदले जाएंगे कई रास्ते, जरा संभलकर निकलें


उन्होंने बताया कि इस बार सभी कॉलोनियों में पानी का प्रेशर सामान्य रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। लक्ष्मण विहार इलाके में पंजीरी प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाती है। खांडसा रोड और लक्ष्मण विहार के क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पानी का प्रेशर धीमा रहता है।

इस बार करीब दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में यह समस्या नहीं रहेगी। खांडसा रोड की कॉलोनियों के लिए सब्जी मंडी के पास से राजीव चौक की ओर से जा रही मेन पाइप लाइन में कनेक्शन किया गया है। इस कनेक्शन को और भी बड़ा किया जाएगा। इससे इस्लामपुर क्षेत्र में धीमे प्रेशर की समस्या भी खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed