फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon railway station will develop on ppp model

पीपीपी मॉडल पर विकसित होगा गुड़गांव रेलवे स्टेशन : राव इंद्रजीत 

Wed, 23 Mar 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 23 Mar 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
gurgaon railway station will develop on ppp model
रेलवे हादसा - फोटो : demo pic

स्थानीय रेलवे स्टेशन पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है। यह राज्य का पहला स्टेशन होगा, जिसे पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री की हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


सके बाद प्रदेश सरकार ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन को चुना है। केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी दी। राव ने बताया कि इससे पूर्व उनके निवेदन पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु की ओर से गुड़गांव रेलवे स्टेशन को ए श्रेणी के आदर्श रेलवे स्टेशन की सूची में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री व रेल मंत्री के आह्वान पर 60 लाख रुपये की राशि गुड़गांव रेलवे स्टेशन के लिए जारी की थी। इस राशि के जरिये रेलवे स्टेशन पर करीब सात आधुनिक यात्री शेल्टर बनाने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं करीब 40 स्टील डस्टबीन भी सांसद निधि में से स्टेशन पर रखे गए हैं। रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी के लिए आने वाले समय में करीब आधा दर्जन वाटर कूलर और पानी की स्टोरेज के लिए एक और वाटर टैंक बनाने की मंजूरी दे दी गई है।

केंद्रीय मंत्री राव ने बताया कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश सरकारों से एक रेलवे स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की बात कही थी।

सके बाद हरियाणा सरकार ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने का निर्णय लिया है। पीपीपी माडल पर स्टेशन को विकसित करने के लिए रेलवे को स्टेशन से संबंधित योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 


एफओबी की ड्राइंग को दिया जा रहा अंतिम रूप
राव ने बताया कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज बनाने की घोषणा की थी। इस दिशा में नगर निगम व रेलवे की ओर से एफओबी की ड्राइंग को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं निगम की ओर से करीब 5 लाख रुपये का चैक रेलवे को सौंप दिया गया है।

इस एफओबी पर करीब 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। एफओबी बनने पर राजेंद्रा पार्क व रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर स्थित करीब आधा दर्जन कालोनियों सहित लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। गुड़गांव स्टेशन पर वाई-फाई और सीसीटीवी लगाने के लिए भी काम किया जा रहा है।

इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए टेंडर छोडे़
राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दिल्ली-जयपुर रेलवे लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए टेंडर छोड़ दिया गया है। शर्तों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गढ़ी हरसरू से फर्रूखनगर रेलवे ट्रैक के इलेक्ट्रिफिकेशन की मंजूरी भी इस रेल बजट में मिल गई है।


जबकि फर्रूखनगर से झज्जर रेल लाइन के सर्वें को पिछले वर्ष रेलवे बजट में मंजूर किया गया था। राव ने बताया कि दिल्ली-रेवाड़ी के एलसी नंबर 23 ए पर आरओबी, एलसी नंबर 69 पर आरओबी, पाली खोरी एलसी 11 पर आरओबी, एलसी 58 पर आरयूबी को मंजूरी दी गई है। वहीं पटौदी व पातली रेलवे स्टेशन की लंबाई को बढ़ाया जा रहा है, उसके बाद इनकी ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed