{"_id":"41a3ed2f46f84ac2f6d29636aac4b7ff","slug":"gurgaon-police-ready-for-new-year-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न की तैयारी में जुटा गुड़गांव, पुलिस चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न की तैयारी में जुटा गुड़गांव, पुलिस चौकस
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न को लेकर किसी प्रकार का हंगामा न हो, इसके लिए पुलिस महकमे ने ब्ल्यू प्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है। एमजी रोड, एंबियंस मॉल और किंगडम्स ऑफ ड्रीम आदि की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नए साल के स्वागत की रात सबसे अधिक भीड़ इन्हीं इलाकों में जुटने वाली है।
विज्ञापन
इस बारे में योजना तैयार करने के लिए पुलिस आयुक्त ने डीसीपी (ईस्ट), एसीपी (डीएलएफ) व एमजी रोड से लगते थानों के प्रभारियों के साथ बैठक करने के बाद उन्हें विशेष हिदायतें दी हैं। इसके तहत पुलिस अधिकारियों को 20 दिसंबर तक अपने इलाकों के मॉल प्रबंधन और आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर खाका तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
ये तैयारी
-नए साल के आयोजनों पर नजर।
-थाना प्रभारियों से आयोजन की अनुमति जरूरी।
-एमजी रोड होगा वाहन मुक्त।
-ट्रैफिक पुलिस को नाका लगाने की जिम्मेदारी।
-ट्रैफिक पुलिस के पास होगा एल्को मीटर।
-प्रमुख चौक-चौराहों पर महिला पुलिस के साथ कमांडो तैनात होंगे।
खलल पैदा करेगी धूल
गुड़गांव-महरौली रोड के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए यह सड़क कई जगह से खुदी है। पुलिस का मानना है कि खुदाई के चलते पैरों से उड़ने वाली धूल इस मार्ग पर जश्न मनाने वालों में खलल पैदा करेगी।
विज्ञापन
हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने कहा कि नए साल का जश्न मनाने में किसी प्रकार का खलल न पड़े, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। हुड़दंगियों पर खास नजर रखी जाएगी। विशेषकर नशे में कोई हंगामा न कर सके, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।