फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon Police inspector arrests on bribery charges

थाने में ही अफसर ने उतारी वर्दी की इज्जत

Tue, 19 Aug 2014 10:46 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
Gurgaon Police inspector arrests on bribery charges

गुड़गांव में खाकी फिर दागदार हो गई। स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने पुलिस महकमे के इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की छापेमारी के वक्त इंस्पेक्टर थाने में मौजूद था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर ने क्रेन ठेकेदार से वाहनों की पार्किंग की एवज में पहली किस्त ली थी। विजिलेंस कार्रवाई के बाद गुड़गांव पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर निगम एरिया में नो पार्किंग जोन में वाहनों की रिकवरी करने वाले रोहतक के भेणी गांव निवासी राकेश ने को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी कि वाहनों की रिकवरी कर उन्हें थाने में खड़े करने की एवज में सेक्टर-29 डीएलएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप मोर उनसे एक लाख रूपये की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत लेता पुलिस इंस्पेक्टर रंगेहाथ गिरफ्तार

Gurgaon Police inspector arrests on bribery charges

इस शिकायत के आधार पर स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने पूरी योजना के साथ क्रेन ठेकेदार के माध्यम से आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये देने की डील फाइनल करवाई। जिसमें आरोपी इंस्पेक्टर ने बेधड़क होकर थाने में ही पैसा पहुंचाने की बात कह दी।

बुधवार दोपहर 12 बजे शिकायतकर्ता जब थाने में रुपये लेकर पहुंचकर उसे दिए उसी दौरान विजिलेंस विजिलेंस इंस्पेक्टर समर्थन, जगदीश चंद्र, एएसआई भूपेंद्र, एएसआई नरेश, हेड कांस्टेबल जगेश और हेड कांस्टेबल रामपाल ने छापेमारी करते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाने में हुई विजिलेंस छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया।

जिसके बाद उसे तुरंत विजिलेंस ऑफिस लाया गया। पुलिस महकमे में इंस्पेक्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद आला अधिकारियों ने तुरंत आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया। विजिलेंस इंस्पेटकर समर्थ के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed