{"_id":"57079e914f1c1bf155c810c8","slug":"gurgaon-municipality-tryng-to-connect-civic-services-with-e-governance","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में नागरिक सेवाओं को ई-गवर्नेंस से जोडने का प्रयास तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में नागरिक सेवाओं को ई-गवर्नेंस से जोडने का प्रयास तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 09 Apr 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
गुडग़ांव नगर निगम में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने का प्रयास तेज किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को प्रदेश के विज्ञान-प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित कार्यालय में हुई।
विज्ञापन
बैठक में सिंह ने कहा कि सरकार सभी नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन करने की दिशा में कार्य कर रही है। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। उनका काम भी समय पर होगा और निगम के कार्य में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विशेषकर उन लोगों का सबसे अधिक लाभ होगा जो पति-पत्नी दोनों कामकाजी होंगे। उन्होंने कहा कि आज रेल टिकट, एयर टिकट, होटल बुकिंग के साथ-साथ यातायात के अन्य साधनों की बुकिंग भी ऑनलाइन हो रही है। ऐसे में नगर निगम के कार्य भी पूरी तरह से ऑनलाइन होगा। नागरिक सुविधाओं के ऑनलाइन होने से लोग घर बैठे सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
बैठक में सिंह ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकाएदारों से टैक्स वसूला जाना चाहिए। बड़े अस्पताल और कॉरपोरेट मालिकों से टैक्स जमा कराने से राजस्व में वृद्धि होती है। निगम के संयुक्त आयुक्त-4 रोहित यादव ने बताया कि नगर निगम द्वारा अब तक 3.5 लाख प्रॉपर्टी आईडी का डिजिटलीकरण और जीआईएस मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्हें मैप से लिंक भी किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि एप्लीकेशन प्रोग्रामगिं इंटरफेस के माध्यम से जीआईएस डेटा को एमसीजी पोर्टल के जोडने का भी कार्य हो चुका है। इनका ट्रायल भी सफल रहा है। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र की हाई रेज्युलेशन पिक्चर लेने के लिए ड्रोन भी खरीदा गया है।