{"_id":"3035492fa4fe4e7594d39d533bdd09fb","slug":"gurgaon-municipal-commisioner-self-removed-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगमायुक्त ने गरीबों में बाटा अतिक्रमण का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगमायुक्त ने गरीबों में बाटा अतिक्रमण का सामान
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 16 Feb 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के सदर बाजार में अतिक्रमण से आजिज आकर निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार को निगम अधिकारियों और पुलिस टीम के साथ सदर बाजार में पैदल मार्च कर अतिक्रमण हटाया। जब्त सामान को मौके पर गरीब लोगों में बांट दिया।
सोहना रोड पर भी उन्होंने स्वयं अतिक्रमण हटाया। सबसे बड़ी कार्रवाई एक मोटरसाइकिल शोरूम के खिलाफ की गई। सोहना रोड स्थित बुलंद टीवीएस शोरूम के बाहर फुटपाथ पर खड़ी नौ बाइक्स को जब्त कर लिया।
इस दौरान पांच मोपेड एक्सएल हैवी ड्यूटी, दो टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल और दो स्कूटर को जब्त कर निगम दस्ता अपने साथ ले गया।
निगमायुक्त के अनुसार इन गाड़ियों को जिला प्रशासन लक्की ड्रा के माध्यम से लोगों को देगा। आने वाली पूर्णमासी अर्थात 16 मार्च को को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लक्की ड्रा होगा।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को जैसे ही निगमायुक्त अपनी टीम के साथ सदर बाजार पहुंचे, दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। उनके साथ नगर निगम के चीफ इंजीनियर बीएस सिंगरोहा, सुपरींटेंडिंग इंजीनियर वाईके गर्ग, नगर निगम के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित धनखड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन