फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon meat shops opened under security of police, vendors are afraid of shiv sainiks

शिवसेना की धमकी से मीट कारोबारी खौफजदा, पुलिस के साये में खुली दुकानें

Fri, 31 Mar 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 31 Mar 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
gurgaon meat shops opened under security of police, vendors are afraid of shiv sainiks
पुल‌िस के साये में खुली मीट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना द्वारा मीट और चिकन की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब दुकानदार खौफजदा हैं। शिवसेना के निशाने पर आने से उन्हें अपने कारोबार को लेकर चिंता सताने लगी है। इसके लिए उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को कारण मान रहे हैं।

विज्ञापन


नवरात्र में नौ दिन लगातार दुकान बंद करने के तुगलकी फरमान के खिलाफ दुकानदारों ने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है, जिसके बाद से जामा मस्जिद के सामने लगातार पुलिस की जिप्सी खड़ी कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस के साये में दुकानें खुलीं।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि यहां पर गोवंश की हत्या नहीं की जाती है। भारतीय और हरियाणा सरकार के कानून का पालन किया जाता है। शहर के बीचोंबीच कोई भी अवैध काम नहीं हो रहा है। फिर भी तंग करने की कोशिश हो रही है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि इस तरह की धमकी और कारोबारियों को डराना धमकाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम के जामा मस्जिद, बिसमिल्लाह मस्जिद समेत अन्य जगहों पर 500 से अधिक दुकानों को बंद करवाया था। नवरात्र के लिए और हर मंगलवार को बंद करने का नोटिस देकर सभी दुकानों को बंद करवाया था।

पर्दे में बिकने लगा मीट

gurgaon meat shops opened under security of police, vendors are afraid of shiv sainiks
पुल‌िस के साये में खुली मीट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

शिवसेना की धमकी और दुकान बंद करवाने की कार्रवाई से खौफजदा दुकानदारों ने अपनी दुकानों को अंदर समेत लिया है। सभी दुकानों के आगे पर्दे लग गए हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाहर टंगा मीट का रिवाज अब दुकानदारों ने खत्म कर दिया है। सभी एक पर्दे के अंदर ही सिमट गए हैं।

कम ला रहे हैं मीट
दुकानदारों के मुताबिक, यहां केवल हलाली मीट की बिक्री होती है। यहां केवल लाकर बेचने का काम होता है। ऐसे में यहां किसी तरह का प्रदूषण या गंदगी बाहर नहीं फेंकी जाती है। शिवसेना द्वारा धमकी और बंद करवाने की कार्रवाई के बाद अब कम मीट ला रहे हैं।

मंगलवार को बंद रखेंगे
सदर बाजार की रेहड़ी पटरी समेत अन्य सभी दुकानें बंद होने को देखते हुए मीट कारोबारियों ने भी अगले सप्ताह से दुकान बंद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी दुकानदारों की बुधवार शाम को बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से इस बाबत फैसला लिया। बता दें कि 70 वर्ष के इतिहास में पहली बार मीट की दुकानें मंगलवार को बंद होंगी।

पहली बार कोई दुकान बंद कराने आए थे। उनकी आपत्ति को सुना गया और इसके बाद पर्दे लगाकर दुकान चलाई जा रही है। नवरात्र में पहले भी दुकान खोलते रहे हैं। किसी को कोई आपत्ति नहीं होती थी।-राशिद, दुकानदार

वर्षों से यहां दुकानें चल रही हैं। पुलिस और प्रशासन सभी को पता है। यहां कोई अवैध काम नहीं होता है। हम सभी का सम्मान करते हैं। किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे, इसके लिए पर्दे लगा दिए और मंगलवार को बंद रखने का निर्णय लिया गया।-मो. अताउल्लाह, दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed