{"_id":"ba63516fdd83f27d3b1e9a6cc1af1e53","slug":"gurgaon-commissionary-asked-application-from-law-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सेल में चाहते हैं इंटर्नशिप तो पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सेल में चाहते हैं इंटर्नशिप तो पढ़ें ये खबर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 06 Mar 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव की पुलिस कमिशनरी के साथ साइबर सेल व फोरेंसिक जांच पर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों का पुलिस ने आवेदन मांगा है।
विज्ञापन
जो छात्र इंजीनियरिंग, एमबीए व एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पुलिस की ओर से साइबर क्राइम की जांच व साइबर सेल की ओर से जांच पर इंटर्नशिप की जाती है।
साल भर पहले पुलिस आयुक्त की ओर से इंजीनियरिंग व एमबीए कर रहे छात्रों से आवेदन मांगा था। पुलिस आयुक्त की इस पहल पर 22 मेधावी छात्रों ने हिस्सा लिया था। दो माह तक चली कार्यशाला में उनको पूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
अंत में कमिशनरी की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया गया। साइबर सेल के कंसलटेंट के रचित टंडन के साथ पुलिस आयुक्त की ओर से इस विषय पर बैठक हुई।
इसके बाद इस बार इसे समय से शुरू करने और व्यापक तरीके से छात्रों को लाभ पहुंचाने की बात हुई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पढ़ने वाले छात्र कमिशनरी की पुलिस को ऑनलाइन अपना आवेदन भेज सकते हैं। किसी तरह की जानकारी चाहिए तो वह फेस बुक के माध्यम से जुड़ कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन