{"_id":"5bc1e556bdec22693257ab40","slug":"gunman-shot-wife-and-son-of-a-judge-near-arcadia-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज की पत्नी और बेटे को उन्हीं की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज की पत्नी और बेटे को उन्हीं की सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने मारी गोली, हमलावर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 13 Oct 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
अर्काडिया मार्केट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में शनिवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत शर्मा की सुरक्षा में तैनात गनमैन हेड कॉन्स्टेबल ने बीच बाजार उनकी पत्नी और बेटे को गोली मार दी। वारदात के समय मां और बेटा सेक्टर 49 के पॉश आर्केडिया मार्केट में खरीदारी करने गए थे। पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। देर शाम आरोपी गनमैन महिपाल को फरीदाबाद रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मूलत: हिसार निवासी जज कृष्णकांत शर्मा की पत्नी रेणु (37) और बेटा ध्रुव (16) दोपहर करीब तीन बजे कार से आर्केडिया मार्केट गए थे। गाड़ी गनमैन नांगल चौधरी निवासी महिपाल चला रहा था। जब वह खरीदारी करके लौटे तो महिपाल गुस्से में था। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से सरेआम मां-बेटे पर गोली चला दी। रेणु को छाती में तथा ध्रुव को सिर में गोली लगी। चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ने एक हाथ में रिवाल्वर लेकर दूसरे हाथ से ध्रुव को गाड़ी में डालने का प्रयास किया। तीन बार कोशिश विफल रही तो वह उन्हें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रेणु और ध्रुव खून से लथपथ मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
आरोपी ने फोन कर खुद दी जानकारी
शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी गनमैन मां-बेटे के बर्ताव से परेशान था और उन्हें सबक सिखाना चाहता था। आरोपी ने ही न्यायाधीश के परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर वारदात की जानकारी दी और मौके पर पहुंचने को कहा। ध्रुव की हालत को देखते हुए उसे मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) सुलोचना गजराज ने बताया कि महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलवाकर सबूत एकत्र किए गए हैं। फिलहाल गोली मारने के पुख्ता कारणों का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन