फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gul several localities of the power of rain

बारिश ने गुल की कई मोहल्लों की बिजली

Wed, 23 Sep 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 23 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gul several localities of the power of rain

दो दिन के इंतजार के बाद मंगलवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने 19 से 22 सितंबर के बीच बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था।

विज्ञापन


एनसीआर के कई क्षेत्रों में 19 सितंबर से बारिश शुरू हो गई थी। मंगलवार शाम को शहर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन


तापमान में दो उिग्री की गिरावट आ गई। बारिश के साथ ही बिजली की लाइनों में फाल्ट आने शुरू हो गए। इससे शहर में नेहरूनगर, कविनगर, गोविंदपुरम, विजय नगर, प्रताप विहार, लोहिया नगर, पटेल नगर और नंदग्राम क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम रहेगा जरा हटके, रहना पड़ेगा संभल के

मौसम में इस सप्ताह काफी बदलाव भरा रहा। दिन में तापमान ज्यादा रहा, आधी रात तक भी लोग पसीना-पसीना होते रहे, जबकि तीन-चार बजे तापमान में एकाएक गिरावट आ जाती है।

दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस , जबकि रात का अचानक 29 डिग्री से गिरकर 25 पर जा पहुंचा। ऐसे में एसी-पंखा के बिल्कुल सामने सोने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


फिजीशियन डा. अविनाश शर्मा के अनुसार मौसम के बदलाव से लोगों को वायरल संक्रमण ने घेर लिया है। इंफ्लूएंजा, नजला-खांसी-जुकाम के साथ ही बुखार केरोगियों की संख्या बढ़ रही है।

लोगों में वायरल, टाइफाइड और मलेरिया केे मिश्रित लक्षण मिल रहे हैं। इसके साथ ही डेंगू के रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed