{"_id":"579fadc14f1c1b54762b8c0f","slug":"gujjar-community-in-the-case-of-abuse-petition-against-modi-s-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर समाज को गाली के मामले में पीएम मोदी के मंत्री के खिलाफ याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर समाज को गाली के मामले में पीएम मोदी के मंत्री के खिलाफ याचिका दायर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के साथ महेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज को गालियां देने वाले दो ऑडियो के मामले को लेकर भाजपा के ही सक्रिय सदस्य ओमकार भाटी ने केंद्रींय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी है। इस पर सुनवाई के लिए 12 अगस्त की तारीख लगी है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर जनपद के दनकौर के ईशेपुर गांव निवासी ओमकार भाटी ने अर्जी में आरोप लगाया है कि वह विश्व हिंदू महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे हैं। इन दिनों भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं।
विज्ञापन
करीब 20 दिन पहले सोशल मीडिया पर दो ऑडियो वायरल हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री किसी व्यक्ति से फोन पर बात कर रहे हैं। जिसमें गुर्जर बिरादरी को गालियां दी गई हैं। इससे गुर्जर समाज के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
उसके विरोध करने के चलते 24 जुलाई 2016 को सवेरे करीब 11 बजे तीन-चार अज्ञात व्यक्ति ने उसके गांव पहुंचकर धमकी दी। इससे उनका परिवार सदमे में है।
मामले की शिकायत दनकौर कोतवाली में की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत एसएसपी से भी की गई। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर सोमवार को न्यायालय में अर्जी दी है।