फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gugan Singh returns to BJP after two years

दो साल बाद गुगन सिंह की भाजपा में घर वापसी, आते ही केजरीवाल पर बोला हमला

Tue, 31 Dec 2019 05:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 31 Dec 2019 05:56 AM IST
विज्ञापन
Gugan Singh returns to BJP after two years
गुगन सिंह का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत - फोटो : Amar Ujala

दो साल बाद गुगन सिंह ने एक बार फिर भाजपा में वापसी की है। वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा का साथ छोड़ आप पार्टी का दामन थामा था। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में 71 वर्षीय गुगन सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से आप पार्टी के उम्मीदवार भी थे। उस वक्त गुगन सिंह ने खुद को स्थानीय नेता बताते हुए कहा था कि वे कोई सेलिब्रिटी नहीं है, जो बाहर से आकर चुनाव लड़कर चले जाएंगे और काम नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को गुगन सिंह का पार्टी ने पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा में शामिल होते ही गुगन सिंह का पहला बयान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आया। गुगन सिंह ने कहा कि पार्टी के मुखिया की सोच उनके विधायकों के प्रति ओछी है। विधायकों की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधायकों के लिए अपशब्द तक कहे थे। उसी दिन उन्होंने भाजपा में वापसी का फैसला लिया था। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में गुगन सिंह ने यहां तक कह दिया कि उन्हें आप पार्टी में घुटन महसूस हो रही थी। अपने परिवार के लोगों तक से वे आंखें नहीं मिला पा रहे थे। उन्होंने ये भी कहा, उन्होंने जो गलती की वैसी गलती दूसरे लोग न करें। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो फैसले लिए गए हैं, वैसे फैसले आज तक किसी भी राजनीतिक दल की सरकार ने नहीं लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री व दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर और  प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने गुगन सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस बीच उन्हें पार्टी का पटका पहनाया और गदा-तलवार भी दिये। इस दौरान राज्यसभा सांसद विजय गोयल, सांसद प्रवेश साहिब सिंह सहित तमाम नेता मौजूद थे। दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार आएगी : जावडेकर 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि आप पार्टी में वही विधायक हैं जो गाली खाकर अपमान सहने का धैर्य रखते हैं। हालांकि जल्द ही विधानसभा चुनाव में केजरीवाल के झूठ का साम्राज्य खत्म होने वाला है। उन्होंने ये भी कहा कि वर्ष 2015 में लोगों को लग रहा था कि समाज को बदलने के लिए कोई क्रांतिकारी राजनीति में आ गया है, लेकिन सत्ता में आने के बाद झूठे वादों की पोल खुल गई। जावडेकर ने यहां तक कह दिया कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार आएगी और वह बेहतर प्रशासन देगी। उनका इशारा दिल्ली नगर निगम और केंद्र के बाद राज्य में भी भाजपा की सत्ता होने की ओर था। 


जहां भी जाएंगे, बदहाल दिल्ली के किस्से सुनेंगे : तिवारी
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में जहां भी जाएंगे बस यही सुनाई देगा कि दिल्ली बदहाल है, सड़कें टूटी हैं, कचरे का अंबार है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने सारी व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया है। इसलिए भाजपा का यह संकल्प है कि वो दिल्ली को दुनिया की सुविकसित, शांतिप्रिय और स्वच्छ राजधानी बनाएगी। आनेवाले विधानसभा चुनाव में केजरीवाल को करारा जवाब देने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed