गार्ड ने जान देकर ATM लुटने से बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलताबाद गांव में देररात एक बैंक की एटीएम लूटने का प्रयास किया गया। रात
बदमाशों ने गार्ड के साथ सो रहे एक अन्य युवक पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हालांकि, बदमाश एटीएम लूट नहीं पाए और फरार हो गए। देररात हुई वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात एक बजकर 53 मिनट पर दौलताबाद गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास बने एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में दो बदमाश अचानक घुस आए। पूरी योजना के साथ एक बदमाश एटीएम को खोलने का प्रयास करने लगा जबकि दूसरा एटीएम के बाहर खड़ा रहा।
पुलिस के अनुसार एटीएम में आवाज सुनकर अंदर वाले कमरे से जब गार्ड बाहर आया तो बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। शोर-शराबा सुनकर गार्ड का साथी जब बाहर आया तो बदमाशों ने उसकी आंखो में भी मिर्च झोंक दी।
कुल्हाड़ी से गार्ड के सिर पर किया वार
अचानक हुए हमले के बाद दोनों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इसी आपाधापी में
बदमाशों ने गार्ड पर कुल्हाड़ी से हमला बोलते हुए उसके सिर पर कई वार किए।
बदमाशों ने उसके साथी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को लहुलुहान हालत
में एटीएम बूथ में छोड़कर फरार हो गए।
आधी रात को अचानक शोर शराबा
सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जहां से घायल गार्ड और उसके साथी को
गुड़गांव सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गार्ड भूपेंद्र सिंह को
मृत घोषित कर दिया जबकि, उसके साथी रामप्रसाद को दिल्ली सफदरजंग रैफर कर
दिया गया।
सूचना के बाद पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस ने जांच शुरु करते हुए एटीएम को सील कर दिया। पुलिस ने अज्ञात
हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पूरी एटीएम ले जाने की फिराक में थे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज में
सामने आया है कि दोनों बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे जिसमें उनके पास कई
औजार भी देखे गए है। बदमाशों ने एटीएम को खोलने का प्रयास किया। हालांकि वो
इसमें सफल नहीं हो सके।
फुटेज में सामने आया है कि वे एक टैंपों लेकर आए
थे। पुलिस के अनुसार उनकी योजना एटीएम मशीन को ही उखाड़कर ले जाने की थी।
लेकिन प्रयास विफल होने के बाद उन्होंने मशीन को कई जगह से क्षतिग्रस्त कर
फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
एसीपी क्राइम राजेश कुमार के अनुसार के अनुसार एटीएम में लगे सीसीटीवी
फुटेज खंगाले जा रहे है उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस
के अनुसार बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए टीम को भी लगा दिया गया है। अबतक
बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।