फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Guard gave up his life to save ATM

गार्ड ने जान देकर ATM लुटने से बचाया

Sat, 30 Aug 2014 07:42 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 07:42 PM IST
विज्ञापन
Guard gave up his life to save ATM

दौलताबाद गांव में देररात एक बैंक की एटीएम लूटने का प्रयास किया गया। रात

विज्ञापन
करीब दो बजे आए दो बदमाशों ने गार्ड की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद एटीएम को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

बदमाशों ने गार्ड के साथ सो रहे एक अन्य युवक पर भी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। हालांकि, बदमाश एटीएम लूट नहीं पाए और फरार हो गए। देररात हुई वारदात के बाद पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात एक बजकर 53 मिनट पर दौलताबाद गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास बने एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में दो बदमाश अचानक घुस आए। पूरी योजना के साथ एक बदमाश एटीएम को खोलने का प्रयास करने लगा जबकि दूसरा एटीएम के बाहर खड़ा रहा।

पुलिस के अनुसार एटीएम में आवाज सुनकर अंदर वाले कमरे से जब गार्ड बाहर आया तो बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। शोर-शराबा सुनकर गार्ड का साथी जब बाहर आया तो बदमाशों ने उसकी आंखो में भी मिर्च झोंक दी।

कुल्हाड़ी से गार्ड के स‌िर पर क‌‌िया वार

Guard gave up his life to save ATM

अचानक हुए हमले के बाद दोनों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इसी आपाधापी में बदमाशों ने गार्ड पर कुल्हाड़ी से हमला बोलते हुए उसके सिर पर कई वार किए। बदमाशों ने उसके साथी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को लहुलुहान हालत में एटीएम बूथ में छोड़कर फरार हो गए।

आधी रात को अचानक शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जहां से घायल गार्ड और उसके साथी को गुड़गांव सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गार्ड भूपेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि, उसके साथी रामप्रसाद को दिल्ली सफदरजंग रैफर कर दिया गया।

सूचना के बाद पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरु करते हुए एटीएम को सील कर दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी एटीएम ले जाने की फिराक में थे बदमाश

Guard gave up his life to save ATM

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि दोनों बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे जिसमें उनके पास कई औजार भी देखे गए है। बदमाशों ने एटीएम को खोलने का प्रयास किया। हालांकि वो इसमें सफल नहीं हो सके।

फुटेज में सामने आया है कि वे एक टैंपों लेकर आए थे। पुलिस के अनुसार उनकी योजना एटीएम मशीन को ही उखाड़कर ले जाने की थी। लेकिन प्रयास विफल होने के बाद उन्होंने मशीन को कई जगह से क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

एसीपी क्राइम राजेश कुमार के अनुसार के अनुसार एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए टीम को भी लगा दिया गया है। अबतक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed