फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gst effect on diwali 2017: traders will worship gst portal and computers instead acount books

जीएसटी इफेक्टः इस दीपावली बही खातों के बजाए जीएसटी पोर्टल और कम्प्यूटरों की होगी पूजा

Wed, 18 Oct 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Oct 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
gst effect on diwali 2017: traders will worship gst portal and computers instead acount books

देश के व्यापार में जीएसटी लागू होने के बाद दीपावली पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा पाठ करने का सामान बदल गया है। अधिकांश व्यापारी दीपावली के अवसर पर बृहस्पतिवार को परंपरागत बही खाते की जगह जीएसटी पोर्टल, कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, आई पैड की पूजा पाठ करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल जीएसटी लागू होने के बाद ये ही व्यापारियों का बही खाता बन गए है। इस दौरान व्यापारी प्रार्थना करेंगे की पोर्टल सुचारू रूप से काम करे और जीएसटी से उपजी व्यापारियों की परेशानियां समाप्त हो।
विज्ञापन


आधुनिकता की दौड़ में व्यापारियों ने हाईटेक तकनीक का बड़े स्तर पर उपयोग करना आरंभ कर दिया था, मगर केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू कर देने से व्यापारिक प्रतिष्ठानों से बही खाते हट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण व्यापारियों ने दीपावली पर्व हाईटेक अंदाज में मनाना आरंभ कर दिया है। वह पहले बही खातों के साथ-साथ कम्प्यूटर और लैपटाप की भी पूजा करते थे, लेकिन जीएसटी के लागू होने के बाद बही खातों की जगह कम्प्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, आई पैड ने ले ली है, क्योंकि जीएसटी पोर्टल उन्हीं पर उपलब्ध है और व्यापारियों का लेखा जोखा उन्हीं में रहने लग गया है।

कम्प्यूटर और लैपटॉप में खातों का लेखा जोखा रखने में आसानी

gst effect on diwali 2017: traders will worship gst portal and computers instead acount books

चांदनी चौक के कपड़ा व्यापारी राहुल शर्मा बताते है बही खातों की तुलना में कम्प्यूटर और लैपटॉप में खातों का लेखा जोखा रखने में आसानी रहती है। क्योंकि उनको किसी का भी खाता देखने में भी परेशानी नहीं आती। इसके अलावा जीएसटी लागू होने के बाद उनके लिए कम्प्यूटर एवं लैपटॉप का उपायोग करना जरूरी हो गया है।

चांदनी चौक में ही कपड़े का कारोबार कर रही रेणुका गुप्ता का कहना है कि अब तो खरीद फारोख्त की रसीद कम्प्यूटर पर ही बनाई जाती है। इस कारण उनके लिए अब कम्प्यूटर एवं लैपटॉप ही बही खाते है और इसी कड़ी में उनके साथ-साथ अन्य व्यापारियों ने दीपावली के मौके पर कम्प्यूटरों एवं लैपटॉप का भी पूजन करेंगे।

वह सुबह अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलकर उनके साथ-साथ कम्प्यूटरों और लैपटॉप की भी सफाई करेंगे। इसके अलावा उनकी पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाएगी।

दीपावली की रोशनी से सराबोर हुई राजधानी

gst effect on diwali 2017: traders will worship gst portal and computers instead acount books

दीपावली के उपलक्ष्य में राजधानी रोशनी से सराबोर हो गई है। व्यापारिक प्रतिष्ठान व घर ही नहीं, बल्कि तमाम बाजार कई दिनों से रोशनी से जगमग है। इसी तरह अनेक प्रमुख सरकारी कार्यालयों पर भी रोशनी की गई है। रात के समय राजधानी के तमाम इलाकों का दृश्य देखते ही बन रहा है।

दीपावली के अवसर पर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के अंदर व बाहर बिजली की विभिन्न प्रकार की लडिय़ों से रोशनी की है। इसके अलावा उन्होंने मार्केट की मुख्य व आंतरिक सड़कों पर बिजली की लड़ी लगाकर रोशनी की है और कृमिक फूलों की लडिय़ा लगाकर सजाया है। इसके चलते तमाम बाजार पूरी तरह सजावट व रोशनी से सरोबार है।

उधर लोगों ने अपने घरों की सफाई करने के बाद जबरदस्त ढंग से सजाया है। अंदर कृमिक फूल झालर लगाए है और बाहर पूरे मकान पर बिजलीकी रंग बिरंगी लडिय़ां लगाई है। लोगों ने वाहनों को भी सजाया है। विशेषकर कमर्शियल वाहनों की तो पूरी तरह सूरत ही बदली हुई नजर आ रही है।

दीपावली महालक्ष्मी पूजन सायं 5.43 बजे से 8.16 बजे के बीच अति शुभ

gst effect on diwali 2017: traders will worship gst portal and computers instead acount books
इस वर्ष दीपावली के दिन बृहस्पतिवार को अमावस्या सुबह से रात 11 बजकर आठ मिनट तक विद्यमान रहेगी। घरों में महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल शाम पांच बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक उत्तम रहेगा।

इस समय पूजन संभव नहीं हो तो पूजन का मानसिक संकल्प कर लेना अच्छा रहेगा। व्यापारिक संस्थानों में सुबह से रात्रि तक कभी भी महालक्ष्मी पूजन किया जा सकता है। इस दौरान सभी गृहस्थजन और व्यापारी लोग अपने घर या व्यापार स्थल पर श्रीगणेशजी, श्रीलक्ष्मीजी, श्रीकुबेर जी आदि देवों ओर बही खातों, तराजू, बाट दवात, कलम, दवात, मशीनों आदि का पूजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed