{"_id":"d5e66aa37ce3882b18b00289ccca87ed","slug":"grp-funerals-a-dead-body-of-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"GRP ने क्यों किया लाश का अंतिम संस्कार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GRP ने क्यों किया लाश का अंतिम संस्कार?
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन पर गत शनिवार की रात हुई युवक की हत्या में न तो मृतक की पहचान हो पाई और न ही हत्यारे का पता लगा। मजबूरी में जीआरपी को उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि ओल्ड रेलवे स्टेशन पर गत शनिवार की देररात करीब 2 से 3 बजे के बीच प्लेटफार्म नंबर-3 पर एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इस घटना के एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी जीआरपी हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई और न ही मृतक की पहचान कर पाई है। जीआरपी थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि नियमानुसार मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए मोर्चरी में रखा गया था।
विज्ञापन
लेकिन कोई पहचान करने नहीं आया। अंत में उसका अंतिम संस्कार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मृतक की तस्वीर खिचवाकर उसका इश्तहार निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। हत्यारे के बारे में पता नहीं चला है। मुखबिरों को लगाया गया है। उम्मीद है कि जल्द सफलता हासिल होगी।