{"_id":"3f48420d560cdd67f1be36777ec01c80","slug":"grp-clueless-still-not-find-abducted-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा लड़की का GRP नहीं लगा पाई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा लड़की का GRP नहीं लगा पाई सुराग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 12 Apr 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन से अगवा हुई युवती का एक माह बाद भी सुराग नहीं लग सका है। जीआरपी सर्विलांस के सहारे उसकी तलाश करने का दावा कर रही है। पुलिस की इस लापरवाही से परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि राजस्थान के जिला गंगानगर निवासी रामू (बदला नाम) यहां सूर्य विहार पार्ट-2 में रहता है। करीब दो महीने पहले उसकी मां व 18 वर्षीय बहन यहां आई थी। 19 मार्च को मां-बेटी राजस्थान जाने के लिए ओल्ड स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन लेट होने के कारण मां की आंख लग गई।
विज्ञापन
ट्रेन आने की घोषणा होने पर जब उनकी नींद खुली तो देखा कि बेटी गायब थी। स्टेशन परिसर पर पूरी रात बेटी को खोजती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित महिला की शिकायत पर जीआरपी ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी पोरस कुमार का कहना है कि युवती का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उनका कहना है कि कभी उसकी लोकेशन दिल्ली में मिलती है तो कभी फरीदाबाद में। उम्मीद है कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।