फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Growing panic of stray dogs in the district, more than 100 daily bite cases

Delhi NCR News: जिले में लावारिस कुत्तों का बढ़ता आतंक, रोज 100 से ज्यादा काटने के मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
16 हजार लोग सालाना शिकार, नसबंदी के दावों के बावजूद नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन

विपिन सैनी

पलवल।
जिले में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन 100 से अधिक कुत्ते काटने के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय निवासियों की ओर से बार-बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों जैसे न्यू कॉलोनी, जवाहर नगर कैंप, आदर्श कॉलोनी, जैंदीपुरी मोहल्ला, कृष्णा कॉलोनी, ओमेक्स सिटी, पंचवटी कॉलोनी, तुहीराम कॉलोनी सहित होडल, हथीन और हसनपुर में लावारिस कुत्तों का झुंड खुलेआम घूमता देखा जा सकता है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिला नागरिक अस्पताल में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां रोजाना 70 से 80 मरीज कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में हर वर्ष लगभग 16 हजार से अधिक लोग कुत्तों के काटने के शिकार हो रहे हैं। हालांकि नगर परिषद और संबंधित निकायों की ओर से लावारिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नगर परिषद पलवल ने 45 लाख 25 हजार रुपये का ठेका दिया है, जबकि होडल में 12 लाख 16 हजार रुपये और हथीन में नौ लाख 32 हजार रुपये की लागत से कार्य एजेंसियों को सौंपा गया है। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई बड़ा सुधार नहीं दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक प्रभावी पकड़, नसबंदी और निगरानी व्यवस्था नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक यह समस्या गंभीर बनी रहेगी।

अधिकारी का वर्जन ---------------

शहर क्षेत्र में करीब तीन हजार से अधिक लावारिस कुत्तों में से लगभग दो हजार का टीकाकरण और नसबंदी की जा चुकी है। डॉग शेल्टर स्थापित कर दिया गया है और बाकी क्षेत्रों में भी कार्रवाई जारी है। - संदीप, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन


लोगों को मिलेगी लावारिस कुत्तों के आतंक से राहत,गढ़ी रोड पर तैयार किया जा रहा है डाग शेल्टर होम
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
शहर की जनता को अब जल्द ही जगह जगह घूमने वाले लावारिस कुत्तों के आतंक से छुटकारा मिल जाएगा। नगर परिषद द्वारा गढ़ी रोड पर डाग शेल्टर होम तैयार किया जा रहा है। लावारिस कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी हिदायतें जारी की हैं। जिसको लेकर नगर परिषद ने भी लावारिस कुत्तों के लिए डाग शेल्टर होम बनाने और उनकी नसबंदी की योजना तैयार की है। शेल्टर होम तैयार होने के बाद लावारिस कुत्तों को एकत्रित कर उन्हें शेल्टर होम तक पहुंचाने और उनकी नसबंदी करने के लिए परिषद द्वारा टेंडर जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्षों पहले तत्कालीन नगर पालिका द्वारा गढ़ी रोड पर मीट मार्केट का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के वर्षों बीतने के बाद भी उक्त मार्केट में किसी भी दुकानदार ने यहां अपना कारोबार शुरु नहीं किया। वर्षों बीतने के बाद उक्त मार्केट खंडहर के रूप में तबदील हो गई। अब इसी जगह शेल्टर होम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गढ़ी रोड स्थित मीट मार्केट की जगह पर अब डाग शेल्टर होम तैयार किया जा रहा है। शेल्टर होम तैयार होने के बाद लावारिस कुत्तों को पकड़ने और शेल्टर होम तक पहुंचाने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। डी.के.सोलंकी, एसडीओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article