{"_id":"5bf37718bdec226b327d7b98","slug":"groom-shot-by-young-man-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बाइक सवार युवक ने दूल्हे को गोली मारी, समारोह में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बाइक सवार युवक ने दूल्हे को गोली मारी, समारोह में मची अफरा-तफरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 20 Nov 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में आंबेडकर नगर के मदनगीर इलाके में सोमवार देर रात दूल्हे को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली दूल्हे बादल के कंधे पर लगी है। उसे समीप के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में ऑपरेशन कराने से पहले वह फेरे लेने के लिए जिद कर रहा था। सूचना मिलने के बाद दक्षिणी दिल्ली के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे व गोली चलाने वाले बाइक सवार को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।
दिल्ली पुलिस अधिकारी के अनुसार बाइक सवार एक युवक आया और उसने दूल्हे बादल के कनपट्टी पर पिस्टल तान दी। तभी बादल का जीजा मौके पर आया और पिस्टल तानने वाले युवक के हाथ पर हाथ मार दिया।
विज्ञापन
इससे गोली चल गई और दूल्हे के कंधे में जाकर लग गई। गोली लगते ही वह घोड़ी से गिर गया और घायल हो गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है।