फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   groom denied to marry with bride asked for dowry in ghaziabad

बाइक मांगने वाले दूल्हे को छोड़ दुल्हन ने रिश्तेदार से की शादी

Tue, 01 Mar 2016 05:44 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
groom denied to marry with bride asked for dowry in ghaziabad

मनपसंद बाइक न मिलने पर शादी टूटने के मामले में सोमवार को दुल्हन की दूसरी जगह रिश्तेदार युवक से शादी हो गई। युवक ने कहा कि उसे दहेज या बाइक नहीं चाहिए, अच्छी वाइफ मिल जाए यही काफी है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, मनपसंद बाइक की मांग करने वाले बुलंदशहर के दूल्हे की बारात शादी में खर्च हुए एक लाख तीस हजार रुपये देकर बैरंग लौट गई।

दुल्हन का कहना है कि अच्छा हुआ कि शादी से पहले ही दहेज लोभियों की पोल खुल गई, वरना ताउम्र पछताना पड़ता। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि जिस युवक से शादी हुई है, वह उनका रिश्तेदार है। दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन


बीकॉम पास है और निजी कंपनी में नौकरी करता है। रिश्ता टूटने की खबर मिलते ही उसने शादी के लिए हां कर दी थी, जिस वजह से सोमवार को ही शादी कर दी गई।

दुल्हन ने कर दिया था शादी से इनकार

groom denied to marry with bride asked for dowry in ghaziabad

इससे दोनों परिवार बहुत खुश हैं, गांव के लोगों ने भी दहेज लोभी परिवार में शादी न करने के फैसले पर अडिग रहने के कारण दुल्हन की प्रशंसा की।

बता दें कि रविवार को बुलंदशहर के एक गांव में रहने वाले पेट्रोल पंप कर्मी की शादी मसूरी की रहने वाली ग्रेजुएट युवती से तय हुई थी। निकाह पहले दूल्हे ने मनपसंद बाइक न मिलने पर हंगामा कर दिया था।

उसे होंडा शाइन बाइक चाहिए थी, जबकि दुल्हन पक्ष पैशन प्रो बाइक दे रहा था। पुलिस और परिजनों के कहने पर दूल्हा शादी के लिए तैयार हो गया था, लेकिन बाद में दुल्हन ने ही शादी से इंकार कर दिया था।

दूल्हे ने किया एतराज तो दुल्हन हुई नाराज

groom denied to marry with bride asked for dowry in ghaziabad

इससे पहले रविवार को ये शादी छह घंटे तक खटाई में पड़ी रही। मनपसंद बाइक न मिलने पर दूल्हे पक्ष ने एतराज जताया तो दुल्हन पक्ष भी खफा हो गया।

तल्खी इस कदर बढ़ी कि निकाह ही अटक गया। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पहुंचने के बाद दोनों पक्ष निकाह करने को राजी हुए।

छह घंटे तक माथापच्ची और आरोप-प्रत्यारोप के बाद शाम चार बजे होने वाला निकाह रात करीब 10 बजे निकाह संपन्न हुआ। मसूरी थाने की पुलिस ने बताया कि बारात बुलंदशहर से मसूरी आई थी।

दूल्हा नोएडा में पेट्रोल पंप पर जॉब करता है। एक साल पहले रिश्ता तय हुआ था। रविवार को बारात आई थी। दुल्हन पक्ष का आरोप था कि बाराती दोपहर में खाना खा चुके थे।

विज्ञापन

दूल्हे पक्ष ने की थी मनपसंद बाइक की मांग

groom denied to marry with bride asked for dowry in ghaziabad

शाम चार बजे जब निकाह की बारी आई तो दूल्हा पक्ष इस बात पर नाराज हो गया कि उसे शादी में होंडा शाइन बाइक चाहिए, जबकि वह पैशन-प्रो बाइक दे रहे थे।

इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया, जिस कारण दिन में संपन्न होने वाली शादी में देर रात तक निकाह ही नहीं हो पाया।

पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हुआ, तब निकाह हुआ। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed