फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Green and Magenta lines to be connected soon at Peeragarhi.

Delhi NCR News: पीरागढ़ी में जल्द जुड़ेगी ग्रीन-मजेंटा लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
160 मीटर के फुटओवर ब्रिज से बनेगा इंटरचेंज, 90% सिविल काम पूरा
विज्ञापन


साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के यात्रियों के लिए मेट्रो सफर जल्द और सुगम होने वाला है। पीरागढ़ी में ग्रीन लाइन और मैजेंटा लाइन को जोड़ने वाले इंटरचेंज का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। इससे पीरागढ़ी गांव, उद्योग नगर और पश्चिम विहार समेत आसपास के इलाकों के यात्रियों को लाइन बदलने के लिए दूर के स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के मुताबिक, मैजेंटा लाइन के कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक खंड के तहत बन रहे स्टेशन को मौजूदा पीरागढ़ी स्टेशन से जोड़ा जाएगा। दोनों स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इनके बीच करीब 160 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज तैयार किया जा रहा है। इसकी खासियत यह होगी कि यात्रियों को लाइन बदलने के लिए स्टेशन से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा।
विज्ञापन

दोनों स्टेशनों के टिकट काउंटर के पास बने कनेक्टिविटी हिस्से के जरिए यात्री सीधे दूसरी लाइन पर पहुंच सकेंगे। ऐसे में दोबारा टिकट लेने की जरूरत भी नहीं होगी। डीएमआरसी के अनुसार, स्टेशन का करीब 90 फीसदी सिविल निर्माण पूरा हो चुका है। कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक खंड के इस साल के अंत तक यात्रियों के लिए खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली से दक्षिण-पूर्वी दिल्ली तक आसान सफर
इंटरचेंज शुरू होने के बाद ग्रीन लाइन के जरिए इंद्रलोक-किरती नगर से बहादुरगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों को मैजेंटा लाइन से दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने का सीधा विकल्प मिलेगा। इससे पश्चिमी दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों में रहने वाले यात्रियों को खास सुविधा होगी।

-वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में 31 इंटरचेंज स्टेशन हैं। चौथे चरण की परियोजनाएं पूरी होने के बाद करीब 18 और इंटरचेंज स्टेशन जुड़ने की उम्मीद है। इससे नेटवर्क में लाइनों के बीच कनेक्टिविटी और यात्रियों के लिए यात्रा के विकल्प बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed