फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Health of student on hunger strike deteriorates; referred to AIIMS

Delhi NCR News: भूख हड़ताल में बैठे छात्र की तबीयत बिगड़ी, एम्स रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
-सात दिन से भूख हड़ताल में बैठा था छात्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के सातवें दिन एक छात्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पीएसए) के अनुसार, अमन 27 सितंबर से भूख हड़ताल पर था। उसे सीने में तेज दर्द और अत्यधिक कमजोरी के बाद एम्स भेजा गया। एम्स के डॉक्टरों ने अमन को भूख हड़ताल खत्म करने की सलाह दी है। हालांकि, अमन ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। भूख हड़ताल कर रहे एक अन्य छात्र उमेश को भी उल्टी की शिकायत हुई है।
विज्ञापन

छात्रों की यह हड़ताल छात्रावास आवंटन, पुस्तकालय सुविधाओं और पीएचडी दाखिले जैसी मांगों को लेकर है। पीएसए ने विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्रों की बिगड़ती सेहत को देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर ठोस कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed